नयी दिल्ली। पहले एशिया कप और फिर टी20 विश्व कप में निराशा जनक प्रदर्शन करने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान शादिह अफरीदी और कोच वकार यूनुस की टीम से छुट्टी कर दी गई। टी20 में हार के बाद से भूचाल आ गया है। वकार युनूस के कोच का पद छोड़ने के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब तक कोई नया कोच नहीं मिल सका है। हार के बाद अफरीदी ने कहा, कप्तानी के लिए फिट नहीं हूं
टीम बिना कोच के है। पीसीबी ने इसके लिए अपने ऑफिशियल वेबसाइट समेत सोशल मीडिया पर विज्ञापन जारी किया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इस पद के लिए एक भारतीय क्रिकेटर ने अपनी अर्जी भेजी है। जी हां पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए अपनी अर्जी भेजी है। विनोद कांबली ने ट्विटर के जरिए ही कोच पद के लिए खुद को उपलब्ध बताया है।
Bhaijaan Salam. Mein berojghaar nahin hoon.Agar wasim Akram IPL mein coach ban sakte hai toh mein Q nahin#PCB
— VINOD KAMBLI (@vinodkambli349) April 6, 2016
https://t.co/NXB5gv2JR1
कांबली के इस ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक उड़ाया जा रहा है तो वहीं कांबली इसका जबाव भी ट्विटर के जरिए दे रहे हैं। उन्होंने एक के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि जब वसीम अकरम भारत आकर आईपीएल टीम का कोच बन सकते हैं तो वो क्यों नहीं।'
Vinod Kambli wishes to be the next PCB chief...Really? https://t.co/nUks34VPYR
— sneha yadav (@yadavsneha94) April 6, 2016