300 करोड़ रुपये खर्च कर एमएस धोनी खोलेंगे 5 स्टार होटल, जानिए कहां?
रांची। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बड़े बिजनेस में हाथ आजमने जा रहे हैं। मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक धोनी जल्द ही झारखंड की राजधानी रांची में एक फाइव स्टार होटल खोलने की तैयारी में हैं। धोनी की कंपनी 'रीति ट्रैवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड' ने धुर्वा में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। बताया जा रहा है कि इस होटल की लागत करीब 300 करोड़ रु. होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी मोमेंटम झारखंड के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इससे पहले धोनी झारखंड में हुए ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल भी हुए थे। धोनी के इस होटल में करीब 500 लोगों को नौकरी मिलने की बात कही गई है। होटल निर्माण के लिए धोनी की कंपनी ने धुर्वा में ज्यूडिशियल अकादमी के पास करीब पांच एकड़ जमीन चुनी है। खबरों के मुताबिक ये जमीन अभी पर्यटन विभाग के पास है, जिस पर सरकार निर्णय लेगी।
धोनी की कंपनी के प्रमोटर अरुण पांडे ने बताया कि जमीन के आवंटित होते ही होटल का काम शुरू कर दिया जाएगा। अभी सरकार के पास मामला पेंडिंग है, इसके साथ ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स वियर फैक्ट्री खोलने की भी बात जारी है।
आपको बता दें कि फाइव स्टार होटेल खोलने की योजना के अलावा धोनी के कई बिजनेस पहले से ही चालू हैं। धोनी के पास स्पोर्ट्स टीम की हिस्सेदारी भी है। चेन्नेयन फुटबॉल क्लब और रांची रेज टीम में धोनी की हिस्सेदारी है। इसके अलावा हाल ही में धोनी ने दुबई में अपनी क्रिकेट एकेडमी खोलने का फैसला भी किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
