आईपीएल : कालिस का अर्धशतक, बैंगलोर की स्थिति मजबूत (लीड-3)
रॉयल चैलेंजर्स ने 15 ओवरों में दो विकेट पर 117 रन बना लिए। कालिस 52 रन और विराट कोहली 34 रन बनाकर क्रीज पर थे।
चेन्नई की टीम को तीसरे ओवर में पहली सफलता मिली जब थिलान तुशारा की गेंद पर महेंद्र सिंह धौनी ने मनीष पांडे को विकेट के पीछे कैच किया। अच्छी लय में दिख रहे रॉबिन उथप्पा को शादाब जकाती की गेंद पर मनप्रीत गोनी ने लपका। उथप्पा ने 13 गेंदों पर एक चौके और दो छक्कों की मदद से 21 रन बनाए।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए कुंबले ने कहा कि छह दिनों के विश्राम के बाद उनकी टीम पूरी तरह तरोताजा है। उन्होंने कहा कि मार्क बाऊचर और इयान मोर्गन को अंतिम एकादश में नहीं शामिल किया गया। उनके स्थान पर केविन पीटरसन और कैमरून व्हाइट को टीम में स्थान मिला।
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा, "हमारी बल्लेबाजी बेहतर है। इस तरह की गर्मी में आप निश्चित रूप से पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेंगे।" चेन्नई ने मनप्रीत गोनी और सी. गणपति को इस मैच के लिए टीम में स्थान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications