सानिया मिर्जा के मजाकिया कमेंट पर युवराज ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के एक मजाकिया ट्वीट पर युवराज सिंह ने करारा जवाब दिया है। सानिया का ये ट्वीट टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज युवराज सिंह की एक तस्वीर को लेकर था। सानिया मिर्जा ने जिस तस्वीर पर कमेंट किया उसे बीसीसीआई ने शेयर किया था। इस तस्वीर में युवराज सिंह ने अपने जुड़वा से मिल रहे थे। इसी पर सानिया के ट्वीट का युवराज ने अपने अंदाज में जवाब दिया।
युवराज के जुड़वा से मुलाकात वाली तस्वीर पर सानिया का ट्वीट

युवराज की तस्वीर पर सानिया ने क्या कहा?
बांग्लादेश के साथ 15 जून को खेला गया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह के करियर का 300वां एकदिवसीय मैच था। हालांकि इस मैच में युवराज बैटिंग के लिए नहीं उतरे, क्योंकि टीम इंडिया के कप्तान कोहली और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की शानदार पारी की बदौलत टीम ने ये मैच एक विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।

युवी की ये तस्वीर हुई वायरल
भले ही 300वें एकदिवसीय मुकाबले में युवी ने बैटिंग नहीं की हो लेकिन मैच के बाद युवराज जिस तरह से अपने जुड़वा से मिलते दिखाई दिए। इस तस्वीर को बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए '@YUVSTRONG12 X 2' लिखा। इस ट्वीट पर युवराज ने लिखा 'नो चांस'।

सानिया ने युवी की तस्वीर पर किया ट्वीट
बीसीसीआई की ओर से शेयर की गई तस्वीर पर ही सानिया मिर्जा ने कमेंट करते हुए लिखा 'Same!!!', इस पर युवराज ने जवाब देते हुए लिखा कि 'ईह नो' मिर्ची'। जिस तरह से सानिया मिर्जा ने युवराज सिंह की तस्वीर पर मजाकिया ट्वीट किया, इसका जवाब इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपने ही अंदाज में दे दिया।

युवराज ने ट्वीट करके सानिया को दिया खास जवाब
दूसरी ओर सानिया के ट्वीट पर कई यूजर्स ने उनको घेरने की कोशिश की। बता दें कि 18 जून को भारत और पाकिस्तान के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला होना है। इस मैच को लेकर दोनों ही टीमें जोरदार तैयारी में जुटी हुई हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
