Video: जब रिंग में उतरें भज्जी, मिनटों में खली के रेसलर को चटा दी धूल
नयी दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर हरभजन सिंह की फिरकी तो आपने कई बार देखी होगी। अपनी कलाईयों के जादू से उन्होंने बड़े से बड़े बल्लेबाजों के पसीने छुड़ा दिए, लेकिन क्या होगा जब फिरकी का ये जादूगर कुश्ती के रिंग में उतर जाए। मैदान पर फिर से आपा खोये हरभजन, रायुडू को दी गाली
भज्जी ने लोगों को उस समय हैरान कर दिया जब उन्होंने अपने एक छुपे हुए टैलेंट से सबको रुबरु करवाया। किसी को नहीं पता था कि दुबले-पतले से दिखने वाले हरभजन द ग्रेट खली के रेसलर को चंद मिनटों में धूल चटा देंगे। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा हो तो वीडियो देखिए। वीडियो: जब सलवार-सूट में रिंग में उतरी लेडी रेसलर, खली के फाइटर को मिनटों में चटा दी धूल
पंजाब के जालंधर में गांव कंगनीवाल स्थित सीडब्ल्यूई एकेडमी में भज्जी कुश्ती का मुकाबला देखने गए थे। मुकाबला खत्म होने के बाद खली के एक रेसलर ने हरभजन सिंह को चुनौती दी और उनसे मुकाबला करने की इच्छा जताई। भज्जी ने भी उसे मायूस नहीं किया और फौरन रिंग में उतर आएं। भज्जी ने चंद मिनटों में ही रेसलर को चारों खाने चित कर दिया और उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिसके बाद खली ने भज्जी को गदा देकर सम्मानित भी किया। देखिए वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
