Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: पांड्या ने पिता को दिया सरप्राइज गिफ्ट, वीडियो देखकर हो गए भावुक

नई दिल्ली। श्रीलंका दौरे पर गए भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टेस्ट मैच में अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत हर किसी के दिलों पर राज कर रहे हैं। महज एक ओवर में उन्होंने 26 रन जड़ दिए थे, जो किसी भी भारतीय द्वारा बनाया गया एक रिकॉर्ड है।

अपने तूफानी शतक से सबको हैरान करने वाले हार्दिक पांड्या ने एक बार फिर से अपने अपने पिता हिमांशु पंड्या को एक चमचमाती कार गिफ्ट कर अचानक सरप्राइज दे दिया। दरअसल, हार्दिक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें हार्दिक के पिता हिमांशु पांड्या एक कार के शो-रूम में खड़े हुए हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियन्स की ओर से खेलने वाले हार्दिक के भाई क्रुनाल पिता को जब कार शोरूम में ले गए थे तब वे उस वक्त हार्दिक श्रीलंका से वीडियो कॉल पर थे। पांड्या वहीं से भाई और पिता को कार सिलेक्ट करने में मदद कर रहे थे।

हार्दिक के पिता को पहले इस बात का पता नहीं होता है कि यह कार उनकी है। फिर शो-रूम स्टाफ के द्वारा उनको यह बात पता चलती है कि यह कार उनकी ही है। इस वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि हिमांशु पांड्या को वीडियो चैट के ज़रिए उनके बेटे हार्दिक ने बताया कि यह कार उनको गिफ्ट की है। यह सरप्राइज मिलते ही हिमांशु पांड्या काफी हैरान रह गए।

जिसके बाद पांड्या ने कुल चार ट्वीट किए। उन्होंने लिखा, "अपने पिता के चेहरे पर यह खुशी देखकर बहुत खुश हूं। यह वह शख्स हैं, जिन्हें जिंदगी में हर खुशी मिलनी चाहिए, मेरे पिता।"

अगले ट्वीट में पांड्या ने लिखा- "पिता के चेहरे पर इतनी खुशी देखकर बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि मेरे क्रुणाल पांड्या के करियर के लिए उन्होंने सब कुछ छोड़ दिया। इसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए।"

पांड्या ने तीसरे ट्वीट में लिखा- सिर्फ हमारे करियर के लिए और जो भी उन्होंने किया मैं उसके लिए उनका शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। यह उनके लिए एक छोटा सा सरप्राइज था, जिस पर मुझे रोना आ गया।

आखिरी ट्वीट में पांड्या ने कहा कि "परिवार खास होता है। मेरे भाई @vibsnasir का खास शुक्रिया जिसने यह संभव किया। जब मैं वहां नहीं था। सबको बहुत-बहुत प्यार।"

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+