मयप्पन पर बैन लगने पर सबसे ज्यादा खुश होगा श्रीनिवासन का 'गे' बेटा 'अश्विन'!
नई दिल्ली। आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित लोढ़ा समिति ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के छठे संस्करण से जुड़े सट्टेबाजी मामले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व टीम अधिकारी गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स के सहमालिक राज कुंद्रा पर किसी प्रकार की क्रिकेट गतिविधि से जुड़ने पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है।
इस फैसले पर सबसे गौर करने वाली बात यह है कि क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी हस्तियों में से एक श्रीनिवासन का दामाद मयप्पन आज फिक्सिंग के चलते सजा पाया है, हालांकि यह एक शर्मनाक बात है लेकिन इससे भी ज्यादा जानकर हैरत आपको तब होगी कि मयप्पन पर आरोप लगाने वालों में खुद उनका साला यानी श्रीनिवासन का 'गे' बेटा अश्विन भी शामिल था।
यह प्रकरण जब से शुरू हुआ है तब से ही अश्विन अपने बाप और जीजा दोनों को फिक्सर कहकर बुलाता था, हालांकि श्रीनिवासन तो पाक-साफ निकल गये लेकिन मयप्पन पर लगाये अश्विन के आरोप आज सही साबित हो गये।
अश्विन ने ही एक न्यूज पेपर से बात करते हुए था कि उसके जीजा सट्टेबाजी का खेल लंबे अरसे से खेल रहे हैं। जीजा मयप्पन को मेरा हक देने वाले श्रीनिवासन को मयप्पन के बारे में हर जानकारी है। अश्विन ने कहा कि मेरे पिताजी से पूछा जाये कि वह अपना चार्टर प्लेन लेकर दुबई में चार घंटे क्यों रूकते हैं? औऱ उस चार घंटे में उनके साथ ग्लोफ कौन खेलता है?
शॉल बेचते-बेचते सट्टा तक पहुंच गए शिल्पा शेट्टी के 'सट्टेबाज सनम' राज कुंद्रा
तभी यह बात सामने आयी थी कि श्रीनिवासन और उनके बेटे अश्विन की बिल्कुल पटती नहीं क्योंकि श्रीनिवासन का बेटा अश्विन समलैंगिक हैं और मर्दों के साथ सोता है। इसी मतभेद के कारण श्रीनिवासन ने अपनी जयदाद और परिवार से अश्विन को बेदखल कर रखा है और मयप्पन को दामाद की जगह बेटे का अधिकार दे रखा है। अश्विन ने साफ तौर पर कहा था कि मयप्पन औऱ बुकिज का पुराना यराना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
