17 वर्ष की रुबाब के साथ 39 वर्ष के शोएब अख्तर का 'मैच फिक्स'
पाकिस्तान के एबोटाबाद के हरिपुर जिले की रहने वाली इस लड़की का नाम रुबाब है और इसकी उम्र सिर्फ 17 वर्ष है। पाक अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने अख्तर के परिवारिक सूत्रों के हवाले से यह खबर जारी की है।
शोएब 12 जून को अपने गृहनगर रावलपिंडी जाएंगे और उनके पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक जून के तीसरे हफ्ते में इनकी शादी की तारीखें तय हो जाएंगी।
सूत्रों के मुताबिक शोएब के परिवार वालों ने हरिपुर के एक बिजनेसमैस मुश्ताक खान से पिछले वर्ष मुलाकात की थी। उन्होंने मुश्ताक की पत्नी से अनुरोध किया था कि वह शोएब के लिए कोई अच्छी लड़की तलाशने में उनकी मदद करें।
बताया जाता है कि दोनों के परिवार वाले दोनों की शादी पक्की करने के लिए आपस में कई बार मिल चुके हैं।
रुबाब की क्रिकेट में बहुत कम दिलचस्पी है। शोएब की होने वाली बेगम के तीन बड़े भाई हैं और एक छोटी बहन है। पिछले माह ही रुबाब ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है।
सूत्रों की ओर से दी हुई जानकारी के मुताबिक 19 जून को मेहंदी का फंक्शन होगा, इसके बाद हरिपुर के बिलवाल हॉल से 20जून को रुखसती और फिर 22 जून को रावलपिंडी में वलीमा का आयोजन किया जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
