नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व लीजेंड क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को दुनिया का विस्फोटक बल्लेबाज माना जाता है। हालांकि अफरीदी बड़े खुश दिल मिजाज के व्यक्ति हैं। अभी हाल ही में अफरीदी ने एक कार्यक्रम के दौरान खुद की बैटिंग का मजाक उड़ा डाला।
'बूम-बूम अफरीदी ने हाल ही में नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट क्वार्टर फाइनल में महज 42 गेंदों पर शतक जड़ दिया। आपको बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी अफरीदी ने 37 गेंदों में शतक जड़ा था जोकि कई सालों तक विश्व रिकॉर्ड रहा। संन्यास के बाद अफरीदी खुद को चैरिटी के काम में व्यस्त रखते हैं। शाहिद अफरीदी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहिद कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं अपनी बैटिंग की तरह ज्यादा टाइम नहीं लूंगा।'वायरल हो रहे 6 सेकेंड के वीडियो में अफरीदी कहते हैं, 'अस्सलामुअलैकुम... मैं अपनी बैटिंग की तरह आपका ज्यादा टाइम नहीं लूगां।'
Shahid Afridi to the audience at a recent event "Assalamualaikum, just like my batting I won't take up much of your time" pic.twitter.com/H6L0dNd2Ek
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) September 25, 2017
गौरतलब है कि अफीरीदी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि अधिकतर मौकों पर अफरीदी जल्दी ही पवेलियन लैट जाते थे। अफरीदी कई बार बिना रन बनाए पवेलियन लौटे। और सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में वे दूसरे नंबर हैं। अफरीदी 30 बार जीरो पर आउट हुए हैं। पहले नबंर पर श्रीलंका के जयसूर्या हैं जो 34 बार 'जीरो' पर आउट हुए।