ऑस्ट्रेलिया को भारत दौरे से पहले मिलेगा महज 16 घंटे का आराम
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को अपने आने वाले भारत दौरे में टेस्ट से पहले 16 घंटे का समय मिलेगा, जिसमें उसे आराम भी करना है और ऑस्ट्रेलिया से भारत का सफर भी।
पिछले कुछ समय से कई खिलाड़ी बहुत ज्यादा क्रिकेट होने को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। कम छुट्टी का बात करने वाले खिलाड़ी और खेल विशेषज्ञ ऑस्ट्रलिया के अगले साल होने वाले भारत दौरे के शेड्यूल पर नजर दौड़ाएंगे तो चौंक जाएंगे।
ऑस्ट्रेलिया को अगले साल फरवरी में भारत का दौरा करना है। ऑस्ट्रेलिया की टीम दौरे का पहला टेस्ट 23 फरवरी से पुणे में खेलेगी। खास बात ये है कि 22 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका से टी-20 में आमने-सामने होगी। उसके पास पुणे टेस्ट के लिए मैदान में उतरने तक 16 घंटे होंगे।
हालांकि ऑस्ट्रेलिया की टी-20 और टेस्ट की टीम के कई खिलाड़ी अलग हैं। इसके बावजूद इस तरह का शेड्यूल ध्यान तो खींचता ही है।
भारच की टीम को भी पुणे में 23 फरवरी को ऑस्ट्रलिया से भिड़ने से पहले ज्यादा आराम नहीं मिलेगा। भारत की टीम भी 11 दिन पहले ही बांग्लादेश से टेस्ट मैच खेलेगी।
ऑस्ट्रलिया इस दौर पर चार टेस्ट खेलेगी। पहला टेस्ट 23 फरवरी, दूसरा 4 मार्च, तीसरा टेस्ट 16 मार्ट जबकि चौथा टेस्ट 25 मार्च से खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
