For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली का मुरीद हुआ पूर्व पाक क्रिकेटर, बोला- वो महान खिलाड़ी तो है ही, लेकिन साथ में...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने यह पहचान बनाई अपने प्रदर्शन के दम पर। कैसे अर्धशतक को शतक में बदलना है, यह कोहली अच्छी तरह से जानते हैं। यही कारण है कि उन्हें 'रन मशीन' भी कहा जाता है। कोहली के फैंस की संख्या कम नहीं है। ऐसे में पड़ोसी देश पाकिस्तान भी कोहली की तारीफ किए बिना नहीं रूकता। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आमिर सोहेल भी कोहली के मुरीद हो चुके हैं। उन्होंने कोहली को महान खिलााड़ी तो बताया, साथ में एक और बड़ी बात कह दी।

सोहेल ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि वह सिर्फ एक महान खिलाड़ी ही नहीं बल्कि ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर को विराट की तरह साथी खिलाड़ियों को प्रेरित करने की सलाह दी है, जिससे वह पाकिस्तान के महानतम खिलाड़ी बन सकें। सोहेल ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर विराट की विशेषता बताते हुए कहा, "यह एक बेहद जरुरी चीज है। दुनिया में कई बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर उनकी टीम का उनपर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है तो उनकी महानता का कोई महत्व नहीं है।"

उन्होंने कहा, "अगर आप पाकिस्तान की बात करें तो जो पहला खिलाड़ी जिसका प्रभाव टीम के साथी खिलाड़ियों पर पड़ता था वो जावेद मियांदाद हैं। अगर आप उनके साथ साझेदारी कर रहे हैं तो आपको काफी प्रेरणा मिलेगी और आप अपने खेल में काफी सुधार करना चाहेंगे।" सोहेल ने कहा, "यही काम विराट करते हैं। उनके साथ के खिलाड़ियों ने अपने खेल के स्तर को बढ़ाया है। इसलिए विराट एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। अगर बाबर की बात करें तो उनमें यह काबिलियत है। उन्हें अपने साथी खिलाड़ियों को बेहतर बनाना होगा जिसके लिए उन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा।"

Story first published: Monday, June 8, 2020, 21:43 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+