नई दिल्ली। एक बार फिर से पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इमरान खान अपने निजी रिश्तों की वजह से सुर्खियों में हैं। खबर है कि उन्होंने हाल ही में तीसरी शादी की है।
दुनिया न्यूज रिपोर्ट की खबर के मुताबिक क्रिकेटर इमरान खान लंदन में शादी में पिछले दिनों अपने परिवार वालों की मौजूदगी में मरियम नाम की महिला से निकाह किया है। मरियम खुद 63 वर्ष की तलाकशुदा महिला हैं और उनको पहली शादी से दो बच्चे हैं।
रेहम-इमरान का हो गया है तलाक लेकिन कोई 'तब्दीली' नहीं
हालांकि इस खबर की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिये गये इंटरव्यू में कहा था कि उनका मानना है कि शादीशुदा जिंदगी बैचलर लाइफ से बेहतर होती है।
बुक का दावा: इमरान-बेनजीर के बीच था प्यार और जिस्मानी रिश्ता
इमरान ने बताया कि वह बेहतरीन बैचलर लाइफ जी चुके हैं। ऐसी बैचलर लाइफ जिसकी हसरत हर कोई रखता है। मगर उनका मानना है कि अगर आपका जीवन साथी आपके पास हो तो लाइफ बहुत हसीन हो जाती है।
आपको बता दें कि इमरान खान इससे पहले दो बार शादी कर चुके हैं और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया है। उनकी पहली शादी ब्रिटिश मॉडल जेमिमा खान से हुई थी। इमरान और जेमिमा 1955 से 2004 तक साथ रहे इस शादी से उन्हें दो बेटे हैं। इमरान ने 2015 में दूसरी शादी बीबीसी की पूर्व प्रजेंटर रेहम खान से की जो कि मात्र 10 महीने में ही टूट गई।