विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के प्रीक्वार्टर में सायना
पेरिस। दुनिया की दूसरे नंबर की बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला एकल मुकाबलों के प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गई है। सायना ने दूसरे राउंड में बुधवार को चीनी ताइपे की सियाओ हुआन को हराया।
चैम्पियनशिप की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सायना ने सियाओ हुआन चेन को 20-22, 21-15, 21-8 से करारी शिकस्त दी।
सायना के लिए यह मुकाबला एक लिहाज से कठिन रहा क्योंकि वह विश्व की 65वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के हाथों पहला गेम हार गईं थीं। इसके बाद उन्होंने अपने खेल का स्तर उठाया और आगे के दोनों सेट जीतकर 47 मिनट में मैच अपने नाम किया।
पढ़ें - बॉलीवुड गपशप भी
अगले दौर में सायना की भिड़ंत मलेशिया की मेउ चू वोंग और रूस की एलिया देल्ह के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता के साथ होगी। सायना को पहले दौर में बाई मिला था।
मैच के बाद मीडिया से बातचीत में सायना ने कहा, "पहला गेम थोड़ा कठिन था लेकिन विश्व कप जैसे बड़े आयोजन में खेलने पर आमतौर पर ऐसा होता है। मैं पहला गेम भी जीत सकती थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यही इस खेल का स्वाभाव है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications