नयी दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने बंग्लादेश को 1 रन से हराया, लेकिन भारत की इस जीत पर अब सवाल उठने लगे हैं। जांच की मांग की जा रही है। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर तौसीफ अहमद ने इसके खिलाफ आईसीसी को दखल देने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई को भारत और बांलादेश के बीच खेले गये विश्व टी20 मैच की जांच करानी चाहिए। उनका कहना है कि जिस तरह से टीम इंडिया ने बंग्लादेश को हराया वो संदिग्ध लगता है।
पाकिस्तान के जियो सुपर चैनल पर तौसीफ ने कहा कि भारत-बंग्लादेश मैच के दौरान आखिरी ओवर में जो हुआ उसे देखकर लगता है कि सब कुछ सही है। आ पको बता दें कि इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को आखिरी तीन गेंदों पर तीन विकेट लेकर हरा दिया। आपको बता दें कि तौसीफ ने पाकिस्तान की तरफ से 34 टेस्ट और 70 वनडे खेला है।