पाकिस्तानी गेंदबाज ने बताया कैसे युवराज-धोनी ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट
नई दिल्ली। पिछले 2 दशक के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने काफी तरक्की की है। इस दौरान भारतीय टीम ने आईसीसी की ओर से आयोजित हर बड़ी ट्रॉफी को जीता और आईसीसी की रैंकिंग में भी टॉप पर बरकरार रहे फिर चाहे वो टेस्ट हो या वनडे प्रारूप में, हालांकि पिछले 7 साल से भारतीय टीम एक भी आईसीसी का बड़ा टूर्नामेंट जीत पाने में नाकाम रही है। भारतीय टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और प्लेऑफ में पहुंची है लेकिन बदकिस्मती से नॉकआउट गेम्स में टीम को वो सफलता नहीं मिल पाई जिसकी वह हकदार है।
और पढ़ें: विराट कोहली के मुरीद हुए पूर्व चयनकर्ता, बताया - मॉर्डन जमाने का कपिल देव
ऐसे में पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बताया कि आखिर किस वजह से भारतीय टीम को आईसीसी प्रतियोगिताओं में सफलता नहीं मिल रही और विराट कोहली को ऐसा क्या करना चाहिये जो उनकी टीम को आईसीसी टूर्नामेंटस में सफलता हासिल हो सके।
और पढ़ें: पाकिस्तान के कप्तान अजहर अली ने बताया, कैसे टेस्ट में नंबर 1 बनेगी उनकी टीम

तो इस वजह से विराट सेना को आईसीसी टूर्नामेंटस में नहीं मिल रही सफलता
शोएब अख्तर का मानना है कि साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारतीय टीम सिर्फ इसलिये कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीत पाये क्योंकि विराट कोहली ने नेतृत्व वाली टीम के मध्यक्रम में मैच विनर्स का अकाल हो गया है।
उन्होंने कहा, 'भारत अब भी टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम है और सीमित ओवरों में भी शीर्ष टीमों में शामिल है। इसलिए केवल आईसीसी टूर्नामेंटों में प्रदर्शन के आधार पर हमें आकलन नहीं करना चाहिए। निश्चित तौर पर उन्हें आईसीसी प्रतियोगिताएं जीतनी चाहिए। जब चोटी के चार बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो वे अमूमन जीत हासिल करते हैं लेकिन ऐसा नहीं होने पर उनकी स्थिति बिगड़ जाती है। उन्हें मध्यक्रम में युवराज (सिंह) और महेंद्र सिंह धोनी जैसे मैच विजेता चाहिए।'

धोनी-युवराज ने बदल दिया भारतीय क्रिकेट
शोएब अख्तर ने कहा कि टूर्नामेंट जीतना अलग बात है और शीर्ष पर बने रहना अलग। हमने जब 1998 में भारत दौरा किया तो हमें यही लगा था कि अगर हम भारत के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया तो हमारी जीत पक्की है। उस वक्त न तो टीम में युवराज सिंह थे और न ही एमएस धोनी। जिन्होंने आगे आने वाले सालों में भारतीय मध्यक्रम को ऐसी मजबूती दी कि भारतीय क्रिकेट बदल गया।
उन्होंने कहा, यह एम एस धोनी और युवराज सिंह की बल्लेबाजी का ही नतीजा था कि पिछले 2 दशक में भारतीय क्रिकेट पूरी तरह से बदल गया और आईसीसी के हर खिताब को जीतने में सफल रहा। 2013 के बाद से भारतीय टीम मध्यक्रम में ही परेशानी झेल रही है जिसकी बदौलत वह नंबर टीम होने के बावजूद खिताब जीतने में नाकाम हो रही है।'

पिछली बार की तुलना में मुश्किल होगा ऑस्ट्रेलिया दौरा
शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की तारीफ करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बावजूद मुझे लगता है कि भारतीय टीम अभी भी काफी मजबूत और अच्छी है, हालांकि भारतीय टीम के लिये इस बार दिसंबर में होने वाला ऑस्ट्रेलिया दौरा आसान नहीं होगा।
उन्होंने कहा, 'कोरोना वायरस के चलते अगले छह से आठ महीने तक कोई क्रिकेट होता नहीं दिखाई पड़ता। हालांकि अगर भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाती है तो इस बार यह उसके लिये काफी कठिन साबित होने वाला है। पिछले साल शुरू में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। लेकिन इस बार स्टीव स्मिथ की मौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया एक अलग टीम होगी।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
