For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शोएब अख्तर के समर्थन में आये पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, कहा- कड़वा मगर सच बोला

नई दिल्ली। मैच फिक्सिंग के विवाद के चलते अक्सर चर्चा में रहने वाला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से खबरों में बना हुआ है। पीसीबी ने अपने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज उमर अकमल पर स्पॉट फिक्सिंग के लिये फिक्सरों से संपर्क किये जाने की खबर बोर्ड को न देने के मामले में 3 साल का बैन लगाया है, जिसके बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बोर्ड और उसकी कानूनी टीम पर निशाना साधा था।

और पढ़ें: कोरोना वायरस के चलते ECB ने रद्द किया 'द 100' टूर्नामेंट, एक साल के लिये टला

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की टीम की आलोचना करते हुए शोएब अख्तर ने कहा था कि पीसीबी की लीगल टीम एकदम बेकार है। ऐसे मामलों में उमर अकमल जैसे जाहिलों पर जीवन भर के लिये बैन लगाना चाहिये। पीसीबी के प्रति कड़े शब्दों के इस्तेमाल के बाद कुछ अधिकारियोंं ने अख्तर को आड़े हाथ ले लिया था लेकिन अब रावलपिंडी एक्सप्रेस के बचाव में पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान युनूस खान आ गये हैं और बयान को समर्थन भी दिया।

और पढ़ें: भारत के 3 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें महेंद्र सिंह धोनी की वजह से जल्दी लेना पड़ा संन्यास

शोएब अख्तर पर मानहानि का मुकदमाा हुआ दायर

शोएब अख्तर पर मानहानि का मुकदमाा हुआ दायर

शोएब अख्तर ने मैच फिक्सिंग मामलों पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा था कि पीसीबी की कानूनी टीम पूरी तरह से बेकार है। वह एक ही मामले में कुछ खिलाड़ियों को सजा देती है तो कुछ अन्य लोगों को सजा देती है। शोएब अख्तर के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के कानूनी सलाहकार तफज्जुल रिजवी ने पूर्व तेज गेंदबाज पर मानहानि का मुकदमा ठोक दिया है।

मानहानि का मुकदमा दायर करते हुए पीसीबी के लंबे समय से कानूनी सलाहकार रहे तफज्जुल रिजवी ने कहा था कि वो शोएब अख्तर के खिलाफ मानहानि और आपराधिक मुकदमा ठोकेंगे।

अख्तर के समर्थन में आये युनूस खान

पीसीबी के कानूनी सलाहकार ने शोएब अख्तर के खिलाफ फेडरल इंवेस्टीगेशन एजेंसी के पास भी साइबर अपराध कानून के तहत शिकायत दर्ज कराई है। शोएब अख्तर के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान युनूस खान अब इस गेंदबाज के समर्थन में आ गये हैं और कहा कि उन्होंने कड़वा सच बोला है।

टि्वटर पर अपनी बात रखते हुए युनूस खान ने लिखा, 'शोएब अख्तर ने क्या मुंहतोड़ और कड़वा सच बोला है। सही बात बोलने के लिए दम होना चाहिए। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को देश की क्रिकेट और उसके खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए ईमानदारी से उनकी बात की समीक्षा करनी चाहिए। मैं शोएब अख्तर के साथ हूं।'

फिक्सरों को बचा रहा है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

फिक्सरों को बचा रहा है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

गौरतलब है कि शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर पीसीबी की दोहरी नीति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह मैच फिक्सिंग पर लगाम लगाने की बजाय फिक्सर्स को बचाने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा था, 'बोर्ड मैच फिक्सरों को बचा रहा है, जिसने यह मानसिकता बना दी है कि ठीक है मैं छह महीने या दो साल प्रतिबंधित रहकर वापस आ जाऊंगा जैसे की शरजील खान।'

Story first published: Saturday, May 2, 2020, 14:28 [IST]
Other articles published on May 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+