For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली की तुलना सचिन से मत करो, पाक खिलाड़ी ने बताया- कितना बदल गया है आज का क्रिकेट

By Amit

नई दिल्ली। दुनिया भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली को कितना ही महान समझे लेकिन पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ को मानना है कि कोहली की तुलना सचिन और द्रविड़ से नहीं की जा सकती। यूसुफ के अनुसार, कोहली कितने भी अच्छे खिलाड़ी हो लेकिन उनका स्तर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे महान खिलाड़ियों जैसा नहीं है।

कोहली की तुलना सचिन-द्रविड़ से ना करें
पाकिस्तान की तरफ से 12 साल तक क्रिकेट खेलने वाले मोहम्मद यूसुफ का मानना है कि कोहली को सचिन और द्रविड़ के स्तर की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि इन दोनों महान खिलड़ियों का स्तर बहुत ऊंचा है। यूसुफ ने कोहली और गांगुली के एग्रेशन की तुलना करते हुए कहा कि हम जब खेलते थे, उस वक्त भी भारतीय टीम में आक्रमकता देखने को मिलती थी। लेकिन हम सामने वाली टीम के अच्छे प्रदर्शन करने पर उनकी तारिफ भी करते थे।

पहले और आज के अटैकिंग में भी है फर्क
पाकिस्तान की तरफ से 288 वनडे और 90 टेस्ट मैच खेलने वाले मोहम्मद यूसुफ को लगता है कि आज के बल्लेबाजों और बॉलरों में वो बात नहीं है जो पहले हुआ करती थी। यूसुफ के अनुसार, एक दौर था, जब ऑस्ट्रेलिया के पास ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वॉर्न जैसे अटैकिंग बॉलर हुआ करते थे, आज की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वो बात नही है। वहीं, भारत के पास अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ जैसे धाकड़ गेंदबाज हुआ करते थे। वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के पास अपना अलग ही अटैकिंग था। वहीं, कोई टाइम श्रीलंका की पूरी टीम मुरलीधरण पर टिकी रहती थी।

बैटिंग के हिसाब से तैयार है आज पिच
अपने क्रिकेट करीयर में 17 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले मोहम्मद यूसुफ ने कहा कि आज की पिच और पहले की पिचों में भी काफी फर्क है। आज ज्यादातर पिच बैटिंग के हिसाब से तैयार की गई है। पहले ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज, साउथ अफ्रीका में अलग-अलग पिच हुआ करती थी लेकिन आज तो सभी एक जैसी ही लगती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+