इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने ने केवल चिंता जताई है बल्कि अब ये मान लिया है कि भारत के साथ हाल ही के दिनों में कोई भी द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि जब तक दोनों देशों के बीच राजनैतिक स्तर पर विवाद समाप्त नहीं हो जाता है तब तक भारत-पाक क्रिकेट मैच संभव नहीं है।
हालांकि शहरयार खान ने ये भी माना कि बीसीसीआई भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज के विरोध में नहीं है लेकिन वह पहले भारत सरकार की अनुमति चाहता है। शहरयार खान ने ये भी कहा कि दोनों देशों के बीच सीरीज न होने के राजनीतिक कारण के अलावा कोई और कारण नहीं है। इसमें दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड कुछ भी नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा- वर्तमान राजनीतिक माहौल में, मैं निकट भविष्य में किसी भी तरह से नहीं देखता हूं कि दोनों टीम एक-दूसरे के साथ खेलने में सक्षम होंगे। लेकिन इस मामले में हम भारत के साथ कहीं भी द्विपक्षीय सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं जबकि भारत सरकार बीसीसीआई को पाकिस्तान के साथ खेलने की अनुमति नहीं देगा। बीसीसीआई का समर्थन करते हुए शहरयार खान ने कहा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड दोनों देशों के बीच सीरीज को लेकर अपनी सरकार को मनाने में काफी मेहनत कर रहा है।
उन्होंने आगे कहा- "मैं एक तथ्य के बारे में जानता हूं कि बीसीसीआई ने अपनी सरकार को समझने की कोशिश की और उन्हें समझाया कि भारत और पाकिस्तान दोनों के लिए राजस्व का नुकसान होगा। हालांकि, भारत सरकार अपने रुख पर अड़ी है कि जब तक राजनीतिक वातावरण में सुधार न हो, दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को फिर से शुरू नहीं किया जा सकता है। वे इसे अनुमति नहीं देंगे।"
शहरयार खान ने PAKPASSION.NET के साथ बात करते हुए कहा है कि अफगानिस्तान को अपना पहले ट्स्ट पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए था लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने राजनीतिक फैसला लिया। उनका कहना है अगर अफगानिस्तान हमारे साथ पहला टेस्ट खेलता तो यह ऐतिहासिक मुकाबला होता लेकिन राजनीतिक कारणों से ऐसा नहीं हो सका।