खेल से होगा मेल! इस बड़े आयोजन के लिए साथ आएंगे उत्तर और दक्षिण कोरिया
नई दिल्ली। विश्व भर में उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया अपनी दुश्मनी के लिए काफी प्रख्यात रहे।फिलहाल दोनों मुल्कों के बीच शांति स्थापित होती नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया के नेता मून जे इन उत्तरी कोरिया के दौरे पर हैं। इस दौरान दोनोंं ने मंगलवार को एक साथ प्योंगयांग (उत्तर कोरिया की राजधानी) की सड़कों से गुजरते दिखे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से वार्ता की।
बुधवार को साझा बयान में दोनों ने कहा कि वह 2032 के ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए संयुक्त दावेदारी पेश करने के बारे में विचार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, एक बड़े सम्मेलन में शामिल दोनों नेताओं ने इस दावेदारी के बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) आगामी ओलिंपिक खेलों के आयोजन से सात साल पहले मेजबान शहरों की घोषणा नहीं कर सकती। ऐसे में दोनों कोरियाई देशों के पास संयुक्त दावेदारी पेश करने के लिए 2025 तक का लंबा समय है।
गौरतलब है कि जर्मनी ने पहले ही 2032 ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा, भारतीय ओलिंपिक समिति ने भी इन ओलिंपिक खेलों की मेजबानी में रुचि दिखाई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
