Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आखिरकार पूरा हुआ पांड्या ब्रदर्स का सपना, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या और उनके बड़े भाई क्रुणाल पांड्या के लिए आज की तारीख यानि की 6 फरवरी यादगार बन गई। वो इसलिए क्योंकि जो इन दोनों भाईयों का सपना था वो पूरा हो गया है। सपना था एकसाथ भारत के लिए खेलना जिसे पूरा करने के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने भूमिका निभाई। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में जब पहले टी20 मैच के लिए टाॅस के समय प्लेइंग इलेवन घोषित की तो उसमें पांड्या ब्रदर्स शामिल रहे। इसी के साथ अब पांड्या ब्रदर्स का भारत के लिए साथ खेलने की इच्छा पूरी हो गई।

मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास
भारत ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जैसे ही पांड्या ब्रदर्स मैदान पर उतरे तो उन्होंने एक इतिहास रच दिया। दरअसल, पांड्या ब्रदर्स एक साथ भारत के लिए खेलने वाली भाईयों की तीसरी जोड़ी बन गई है। सबसे पहले मोहिंदर अमरनाथ और सुरेंद्र अमरनाथ भारत के लिए खेलने वाली पहली भाईयों की जोड़ी बनी थी,जिन्होंने मिलकर 3 वनडे खेले। इसके बाद इरफान पठान और उनके बड़े भाई यूसुफ पठान भी एक साथ भारत के लिए आठ वनडे और इतने ही टी20 मैच खेल चुके हैं और अब पांड्या ब्रदर्स ने भी मिलकर टीम में अपनी भूमिका निभाने का सिलसिला जारी कर दिया।

पांड्या ने 26 जनवरी 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेलकर डेब्यू किया। वह इसके बाद टीम के अहम सदस्य बने और तीनों फाॅर्मेट के प्लेयर बने। वहीं उनके बड़े भाई क्रुणाल ने पिछले साल विंडीज के खिलाफ टी-20 मैच से इंटरनेशनल करियर की शुरूआत की। क्रुणाल का यह 7वां टी20 इंटरनेशनल मैच है।

Story first published: Wednesday, February 6, 2019, 14:25 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+