For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अश्विन ने गलत तरीके से लिया रवि शास्त्री का कमेंट, पूर्व सेलेक्टर ने कहा- बात ऐसी नहीं थी

नई दिल्लीः भारत के पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का कहना है कि रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कोच रवि शास्त्री की बात को गलत तरीके से समझा है। रवि शास्त्री ने कुलदीप यादव को ओवरसीज में भारत का नंबर एक स्पिनर बताया था जिसके बाद अश्विन ने खुद को टूटा हुआ महसूस किया था। इस बात का खुलासा सीनियर ऑफ स्पिनर ने हाल में ही किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए सरनदीप सिंह कहते हैं कि अश्विन ने उस बयान को गलत तरीके से लिया है। वे आगे कहते हैं, मैं भी उस टूर पर टीम इंडिया के साथ था जिसकी बात शास्त्री कर रहे हैं। उनका कहने का मतलब यह था कि कुलदीप ओवरसीज कंडीशन में हमारे लिए बेहतर बॉलर हैं क्योंकि उनका बॉलिंग स्टाइल अलग है और अश्विन इस बात को अलग तरीके से ले गए और हां शास्त्री ने सही कहा है कि उनकी नौकरी हर किसी को खुश रखने के लिए नहीं थी।

सरनदीप कहते हैं, "अश्विन एक महान गेंदबाज हैं जिन्होंने अफ्रीकी परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी शैली का निर्माण किया है। साथ ही, वह हमारे लिए गेम-चेंजर हो सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि यह उनका आखिरी दौरा होगा क्योंकि उनके पास प्रदर्शन करने के लिए बहुत कुछ है।"

विराट कोहली को लेकर सरनदीप सिंह को लगता है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खुले दिमाग से खेलेंगे।

उन्होंने कहा, "वह मानसिक रूप से फिट है और मुझे लगता है कि वह एक खुले दिमाग से खेलने जा रहे हैं। कप्तानी विवाद से संबंधित कुछ भी उनके खेल को प्रभावित नहीं करेगा और वह ठीक उसी तरह बल्लेबाजी करेंगे जैसे वह पहले करते थे। हम एक शतक की उम्मीद कर सकते हैं। इस बार उनके पास एक अच्छी, संतुलित टीम है।"

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हिस्सा बनेगी। पहला टेस्ट दिसंबर 26-30 से सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में होगा। दूसरा टेस्ट 3-7 जनवरी, 2022 तक वांडरर्स, जोहान्सबर्ग में होगा और तीसरा टेस्ट 11-15 जनवरी, 2022 तक न्यूलैंड्स, केप टाउन में होगा।

Story first published: Saturday, December 25, 2021, 22:48 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+