ईशा-अंकिता आईटीएफ क्वार्टर फाइनल में
लागोस, 24 अक्तूबर: भारत की युवा टेनिस खिलाड़ी ईशा लखानी और अंकिता भांबरी दो अलग-अलग मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए लोगास में खेले जा रहे पच्चीस हजार डालर इनामी राशि के आईटीएफ टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी हैं।
अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) की इस प्रतियोगिता में ईशा ने जहां हंगरी की पाल्मा किराले को 6-2, 6-4 से हराया किया वहीं अंकिता ने दक्षिण अफ्रीका की सुरिना डी बीयर को शिकस्त दी।
अंकिता की जीत हालांकि बीयर की चोट का नतीजा थी क्योंकि चोट के कारण वे पहले सेट के दौरान ही मुकाबले से बाहर हो गईं। उस समय अंकिता 5-0 से आगे चल रही थीं।
भांबरी-सना सेमीफाइनल में, रश्मि बाहर
युगल मुकाबलों में तीसरी वरीयता प्राप्त भांबरी बहनें-अंकिता और साना सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इन दोनों ने एकतरफा मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की लिसा मार्शल और इटली की विवरेन विएरिन की जोड़ी को 6-4, 6-3 से हराया।
भारत की दिग्गज खिलाड़ी रश्मि भट्टाचार्य टूर्नामेंट में खास प्रदर्शन नहीं कर सकीं। रश्मि को प्रतियोगिता की छठी वरीयता प्राप्त इजरायली खिलाड़ी जुलिया ग्लूशेको ने 1-6, 6-4, 3-6 से पराजित कर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications