Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रविंद्र जडेजा का रिपोर्टर से सवाल, सैलरी कितनी मिलती है तुम्हें?

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में हीरो बनकर उभरे रविंद्र जडेजा के इन दिनों हर ओर चर्चे हैं। अपने हरफनमौला खेल से तो वो सबका ध्यान खींचते ही हैं, उनके बयान भी काफी चुटीले होते हैं।

डेक्कन क्रोनिकल की खबर के मुताबिक, चेन्नई में एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहुंचे रविंद्र जडेजा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते-देते रिपोर्टर से ऐसा सवाल कर दिया कि एकबारगी तो वो सकपका ही गया। रविंद्र जडेजा एक स्पोर्टवियर ब्रांड के प्रचार के लिए चेन्नई पहुंचें थे, यहां पर उनसे इससे होने वाली कमाई के बारे में रिपोर्टर ने सवाल कर दिया तो जडेजा ने उल्टे उनसे ही पूछ लिया कि 'आपकी सैलरी कितनी है, क्या आप ये बता सकते हैं?'

पढ़ें- श्रीलंका को 34 रनों से मात देकर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप का खिताब

रविंद्र जडेजा ने कहा कि ब्रांड के बारे में तो उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में कभी सोचा भी नहीं क्योंकि मेरे पास तो खेलने के लिए जूते तक नहीं होते थे। उन्होंने कहा कि मैं जूते मांगकर खेलने जाता था। उन्होने कहा कि सोचता था कि बस किसी भी तरह से जुगाड़ हो जाए।

चेन्नई टेस्ट में जडेजा ने बनाया रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को खत्म हुई पांच मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में जडेजा अपने प्रदर्शन के बाद वाहवाही लूट रहे हैं। पूरी सीरीज में जडेजा ने ऑलराउंडर खेल का नजारा पेश किया। चेन्नई टेस्ट में रविंद्र जडेजा ने आखिरी दिन सात विकेट झटककर भारत को सीरीज में 4-0 से जीत दिलाई। चेन्नई टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड भी जडेजा के नाम जुडा। एक मैच में अर्धशतक, 10 विकेट और चार कैच लेने वाले जडेजा दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई टेस्ट में जडेजा ने अपने करियर में पहली बार एक टेस्ट में 10 विकेट हासिल किए। जडेजा के नाम सीरीज में कुल 26 विकेट रहे।

सर जडेजा के नाम से मशहूर रविंद्र जडेजा इस समय टेस्ट रैंकिंग में दुनिया के नंबर तीन ऑलराउंडर हैं। रविंद्र जडेजा ने इंग्लैंड सीरीज में अपने प्रदर्शन पर भी खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने आने वाले समय में भारतीय टीम के प्रदर्शन के विदेशों में भी बेहतर रहने की उम्मीद जताई है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+