Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी का दावा भारत पहुंचेगा फाइनल में

बेंगलुरू। विश्वकप का रोमांच अपने चरम पर है। सेमीफाइनल में भारत, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुए हैं। सेमीफाइनल मैच से पहले टीमों ने अपनी जीत के लिए जुबानी जंग शुरु कर दी है। लेकिन दक्षिण अफ्रीका के पूर्र क्रिकेट डेव कॉलन ने कहा है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

डेव कॉलन को न्यूजीलैंड के खिलाफ 1994 में अपनी 169 रनों की बेहतरीन पारी के लिए आज भी याद किया जाता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ कॉलन का आज भी यह किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज का उच्चतम स्कोर है। कॉलन ने को इसलिए भी याद किया जाता है क्योंकि उन्होंने कैंसर पर भी जीत हासिल की है।

वनइंडिया से बातचीत के दौरान बातचीत में कॉलन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड को हराने का माद्दा रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर श्रीलंका के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका ने किया अगर वह दोहराने में कामयाब रहती है तो न्यूजीलैंड को हराया जा सकता है।

कॉलन ने कहा कि न्यूजीलैंड अपनी बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से विश्वकप में अभी तक अपराजेय है। दक्षिण अफ्रीका को निरंतर अंतराल पर विकेट लेने की रणनीति पर चलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। वहीं जब कॉलन से यह पूछा गया कि इस विश्वकप में आपकी पसंदीदा टीम कौन है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह मुश्किल सवाल है लेकिन मुझे भरोसा है कि दक्षिण अफ्रीका विश्वकप जीतेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+