For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

10 सालों में 150 बार किया महिला से रेप, क्रिकेटर को मिली 18 साल की सजा

दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर को एक महिला के साथ अनेकों बार रेप करने के आरोप में जेल भेजा गया है।

लंदन। दक्षिण अफ्रीका के एक पूर्व प्रोफेशनल क्रिकेटर को एक महिला के साथ अनेकों बार रेप करने के आरोप में जेल भेजा गया है। बलात्कार के 19 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डायोन तलजार्ड को 18 साल के लिए जेल भेज दिया गया है। टाइम्स लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल पहले दक्षिण अफ्रीका से ब्रिटेन में आकर बसे तलजार्ड को बुधवार (13 सितंबर) मैनचेस्टर में सजा सुनाई गई।

बलात्कार की ज्यादातर घटनाएं सोमवार के दिन ही होती थीं

बलात्कार की ज्यादातर घटनाएं सोमवार के दिन ही होती थीं

मिशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट में पेश किए गए सबूत और गवाहों के अनुसार तलजार्ड ने 2002 और 2012 के बीच महिला पर 150 से अधिक बार हमला किया। पीड़ित महिला ने बताया कि वो कई बार आत्महत्या करने का मन भी बना चुकी थी। साल 2015 में उसे किसी तरह मौका मिल गया और उसने पुलिस को फोन कर दिया। अभियोजक के वकील निकोलस क्लार्क ने अदालत को बताया कि बलात्कार की ज्यादातर घटनाएं सोमवार के दिन ही होती थीं।

खुद को खत्म करना चाहती थी महिला, कोर्ट ने गिनाए आरोप

खुद को खत्म करना चाहती थी महिला, कोर्ट ने गिनाए आरोप

क्लार्क ने कोर्ट को बताया कि तलजार्ड शराब पीकर आता था और कहता था "मुझे तुम्हारे साथ सेक्स करना है, तुम्हें मेरा आदेश मानना होगा।" कई बार तलजार्ड ने महिला कि बिना सहमति के सेक्स किया। तलजार्ड को सजा सुनाते हुए न्यायाधीश मौरिस ग्रीन ने उसे बताया कि "आपने इस महिला के साथ सेक्स संबंध बनाने के लिए हिंसा का इस्तेमाल किया जो अपने आप में रेप कहलाता है। आप ने महिला के साथ हेराफेरी की और उसे धमकी भरे संदेश भी भेजे। वह तुमसे डरती थी। एक बार वह लापता हो गई और उसे ढूंढ़ने के लिए पुलिस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।" कोर्ट ने कहा कि आपसे तंग आकर महिला ने कई बार खुद को खत्म करने की कोशिश की।

टॉर्चर करता था तलजार्ड

टॉर्चर करता था तलजार्ड

पीड़ित महिला ने बताया कि तलजार्ड शराब पीने के बाद उसके साथ सेक्स करने के लिए कहता था। जब महिला मना करती तो वह उसके साथ हिंसक व्यवहार करता था। साथ ही उसके साथ जबर्दस्ती यौन शौषण करता था। आपको बता दें कि तलजार्ड ने अक्टूबर 1993 से अक्टूबर 1999 के बीच बार्डर के लिए 25 प्रथम श्रेणी मैच खेले। जिसमें 30.93 के साथ 60 विकेट लिए और दो बार पांच विकेट लिए थे।

पाकिस्तान के खिलाफ ली थी हैट्रिक

पाकिस्तान के खिलाफ ली थी हैट्रिक

फरवरी 1998 में पूर्व लंदन के बफेलो पार्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच में तलजार्ड ने करियर का सर्वश्रेष्ठ 6/49 प्रदर्शन किया। इसमें विकटों की हैट्रिक भी शामिल थी। तलजार्ड ने यूसुफ योहाना, अजहर महमूद और सईद अनवर के विकेट चटकाकर हैट्रिक ली थी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+