For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टीम इंडिया की स्पिन गेंदबाजी का कोच बनना चाहता है ये दिग्गज खिलाड़ी, रखी मांग

नई दिल्ली। टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट क्रिकेट खेल रही है, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने मेहमान को 272 रनों और पारी की करारी शिकस्त दी है। वहीं इस बीच अगर देखें तो टीम इंडिया जितने भी दौरे कर रही है उसेक दिमाग में आगामी विश्वकप जरूर है। वहीं इन दिनों भारतीय स्पिनर गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में भारत के पूर्व टेस्ट गेंदबाज लक्ष्मण शिवरामाकृष्ण ने भारतीय टीम का स्पिन गेंदबाजी कोच बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि यदि बीसीसीआई उनके सामने ऐसा प्रस्ताव रखा जाता है तो वो उसे स्वीकर कर लेंगे।

ये भी पढ़ें- VIDEO: बच्चों संग मस्ती कर रहे शिखर धवन का जब हो गया एक्सीडेंट!

बता दें कि अभी भरत अरुण टीम इंडिया की गेंदबाजी के मुख्य कोच हैं , वहीं अरुण एक तेज गेंदबाज हैं, ऐसे में भारतीय खेमें में रवि शास्त्री को छोड़कर कोई भी विशुद्ध स्पिन गेंदबाज नहीं है जो भारतीय खिलाड़ियों को खासा प्रशिक्षित कर सके। वहीं इस बाबत शिवारामकृष्णन ने कहा, यदि बीसीसीआई मेरे सामने प्रस्ताव रखती है तो मैं आगामी विश्वकप के मद्देनजर टीम इंडिया का स्पिन गेंदबाजी कोच/ कंसल्टेंट बनकर टीम इंडिया की मदद करना चाहता हूं। गौरतलब हो कि 52 वर्षीय शिवा कई बार मैदान पर जाकर स्पिन गेंदबाजों के साथ चर्चा करते दिखाई देते हैं। राजकोट में वेस्टइंडीज के साथ सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन की शुरुआत से पहले भी वो रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव से गेंदबाजी को लेकर चर्चा करते दिखे।

Story first published: Monday, October 8, 2018, 13:01 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+