For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने किया भारतीय फैंस का अपमान, देखें ये विवादित बयान का वीडियो

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने तीसरे वनडे के बाद भारतीय फैंस को लेकर विवादित बयान दिया है।

पल्लेकल। श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने तीसरे वनडे के बाद भारतीय फैंस को लेकर विवादित बयान दिया है। श्रीलंका को 1996 में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन राणातुंगा ने टीम इंडिया के फैंस की तुलना श्रीलंका के उन लोगों से कर दी है जिन्होंने तीसरे वनडे में जमकर बवाल काटा था। दरअसल पल्लेकल में खेले गए तीसरे वनडे में श्रीलंका के फैंस ने मैदान पर प्लास्टिक की बोतलें फेंकी थी जिस पर राणातुंगा ने नसीहत देते हुए कहा कि श्रीलंकाई लोग भारतीय फैंस की तरह बर्ताव करना बंद करें।

एक कार्यक्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राणातुंगा ने कहा, "इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिएं। श्रीलंकाई लोग क्रिकेट से प्यार करते हैं और जब टीम हारती है तो वो उदास होते हैं। हमने श्रीलंका के क्रिकेट के लिए कई बलिदान दिए हैं। हमारी टीम का हर खिलाड़ी मानसिक रूप से उदास है।"

उन्होंने आगे कहा कि "मैं सभी श्रीलंकाई क्रिकेट फैंस से निवेदन करता हूं कि वो भारतीय फैंस की तरह हरकत ना करें। हमारा इतिहास शानदार रहा है। इस तरह का बर्ताव हमारी परंपरा और इतिहास को शोभा नहीं देता।"

देखें वीडियोः-

आपको बता दें कि राणातुंगा वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2011 वर्ल्डकप को फिक्स बताया था। राणातुंगा ने कहा था कि 2011 आईसीसी वर्ल्डकप के फाइनल में श्रीलंका की भारत के हाथों हार उन्हें सोची समझी साजिश लग रही थी। उन्होंने ये भी कहा था इसकी जांच होनी चाहिए। यही नहीं राणातुंगा ने ये भी कहा था कि वो जल्द ही इस संबंध में सबूत पेश कर सकते हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+