फेनेल कामयाबी को लेकर आश्वस्त नहीं
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइक फेनेल ने मंगलवार को कहा कि भारत की शुरुआत अच्छी रही है लेकिन जब तक खेल समाप्त नहीं हो जाते तब तक इसकी सफलता को लेकर कुछ कहना जायज नहीं।
फेनेल ने मुख्य मीडिया सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "हम उद्घाटन समारोह से बेहद खुश हैं लेकिन यह खेलों की समाप्ति नहीं। असल काम अब शुरू हुआ है। जब तक खेल समाप्त नहीं हो जाते तब तक इसकी सफलता के बारे में कोई भी बयान देना कम से कम मेरे लिहाज से ठीक नहीं।"
उन्होंने खेलों की शुरुआत के बाद भी कई चिंताओं पर आयोजन समिति का ध्यान आकर्षित किया। इसमें यातायात, सुरक्षा और खेलों से जुड़े तमाम लोगों को दिए जाने वाले मान्यता पत्र से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।
फेनेल ने कहा, "हम महसूस कर रहे हैं कि लोगोंे को यातायात, सुरक्षा और यहां तक की मान्यता पत्र को लेकर कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं। हमने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात की है और उम्मीद है कि यह काम अगले 24 घंटे में पूरा हो जाएगा।"
उद्घाटन के बाद शुरू हुए खेलों में दर्शकों की बेहद कम संख्या को लेकर फेनेल ने कहा कि आयोजन समिति इस बात पर गौर कर रही है। बकौल फेनेल, "हमने आयोजन समिति से इस बारे में बात की है। हमने इस बात पर चर्चा की कि किस तरह आने वाले दिनों में स्टेडियमों को भरा जाए। हमारे साथ-साथ एथलीट भी चाहते हैं कि स्टैंड भरे रहें।"
गौरतलब है कि तीन अक्टूबर से शुरू हुए 19वें राष्ट्र्रमंडल खेलों में 71 देशों के 6,700 खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। भारत 1982 एशिायई खेलों के बाद अब तक की यह सबसे बड़े खेल आयोजन की मेजबानी कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications