विश्व कप के लिए भारत दौरे की अहमियत को लेकर जस्टिन लैंगर ने दिया हैरानी भरा बयान
नई दिल्ली। भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। टीम इंडिया ने 8 फरवरी को ऑकलैंड में अपना दूसरा टी-20 मैच खेल लिया है और अब इस सीरीज का केवल एक मैच बचा है जो 10 फरवरी को खेला जाएगा। फिलहाल तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर रोमांचक मोड़ पर है। ऐसे में भारत के पास 10 फरवरी को सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। अगर भारत ऐसा करने में कामयाब होता है तो वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बैक टू बैक दौरे पर अपराजेय रहने वाली टीम बन जाएगी।
इसके बाद भारत को विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए कंगारू टीम घोषित भी की जा चुकी है। बता दें कि सीरीज में मिशेल स्टॉर्क जैसा बड़ा नाम खेलेगा क्योंकि उनको फिटनेस संबंधी समस्या के चलते आराम दिया गया है। जबकि मिशेल मार्श को भी भारत दौरे के लिए टीम में जगह नहीं दी गई। विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होने वाली है। ऐसे में कंगारू कोच लैंगर ने एक बयान दिया है।
जस्टिन लैंगर ने कहा है कि भारत के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम का हिस्सा नहीं होने के बावजूद चोटिल स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर सहित अन्य खिलाड़ी विश्व कप टीम में जगह बना सकते हैं। स्मिथ और वॉर्नर कोहनी की चोट से उबर रहे हैं जबकि मैथ्यू वेड, मिशेल मार्श, बिली स्टेनलेक जैसे खिलाड़ियों को भी भारत दौरे के लिए शामिल नहीं किया गया है। लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा, 'आप इस दौरे का हिस्सा हो या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, इसके बावजूद टीम में स्थान मौजूद हैं।'
ऐसे में जब विश्व कप एकदम नजदीक है तब ऑस्ट्रेलियाई कोच का यह बयान किसी हैरानी से कम नहीं है कि वे अब भी अपनी विश्व कप में जाने वाली टीम और भारत दौरे में जाने वाली टीम में फर्क करके देख रहे हैं। क्योंकि इतने बड़े टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी केवल एक या दो मैच खेलकर ही टिकट नहीं पाता है बल्कि दुनिया भर की टीमें एक साल पहले ही विश्व कप के लिए अपने खिलाड़ियों को तैयार करना शुरू कर देती हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
