अब आराम से वानखेड़े में क्रिकेट मैच देख पायेंगे शाहरूख, एमसीए ने बैन हटाया
मुंबई। शाहरूख के चाहनेवालों के लिए एक खुशखबरी है कि अब उनके फेवरेट सितारे शाहरूख खान आराम से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट मैच का लुत्फ उठा पायेंगे क्योंकि मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए)ने बैन हटा लिया है।
मालूम हो कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख पर तीन साल का बैन लगा था क्योंकि उन्होंने आईपीएल मैच के दौरान एक सुरक्षाकर्मी को पीट दिया था, यह बात साल 2012 की है, हालांकि किंग खान ने बाद में इस घटना पर अफसोस जताया था और माफी भी मांगी थी लेकिन तब भी मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने शाहरूख पर पांच साल का बैन लगा दिया था।
लेकिन रविवार को एमसीए के उपाध्यक्ष आशीष सेल्हर ने कहा कि एमसीए की प्रबंधकीय कमिटी ने शाहरुख पर वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंध को तीन वर्ष पहले वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि एमसीएन ने इस साल के आईपीएल मैच के फाइनल मैच के लिए शाहरूख को वानखेड़े जाने की इजाजत दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
