
ये हैं बेहतर गेंदबाज
ब्रायन लारा ने मुंबई में गुरुवार को ‘रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज' के लांच के माैके पर मौजूदा भारतीय तेज आक्रमण की तारीफ करते हुए कहा कि इससेउन्हें अतीत के कैरेबियाई तेज आक्रमण की याद आती है। भारत के जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी ने 2018 में टेस्ट मैचों में 142 विकेट लिए। यह पूछने पर कि इस भारतीय टीम में क्या खास है, लारा ने कहा, ‘भारत का तेज आक्रमण। मैंने उन्हें विंडीज में देखा। बुमराह, शमी, यादव, भुवनेश्वर सभी बेहतरीन तेज गेंदबाज है।' उन्होंने कहा कि ये मुझे अस्सी और नब्बे के दशक की विंडीज टीम की याद दिलाते हैं। टीम की क्षमता का आकलन करने के लिए रिजर्व बेंच की ताकत को आंकना जरूरी है। इसके मायने है कि आपके पास उम्दा आक्रमण है।

कोहली अलग तरीके से टीम को आगे ले जा रहा है
लारा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अपने प्रदर्शन के जरिए वह मोर्चे से अगुआई करता है। खेल के सभी पहलुओं में और मैदान से बाहर भी। महेंद्र सिंह धोनी ने नींव रखी और अब कोहली अलग तरीके से टीम को आगे ले जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘वह शानदार कप्तान है। अपने प्रदर्शन के जरिये वह मोर्चे से अगुआई करता है। खेल के सभी पहलुओं में और मैदान से बाहर भी। धोनी ने नींव रखी और अब कोहली अलग तरीके से टीम को आगे ले जा रहा है।' उन्होंने कहा कि भारतीय टीम सही दिशा में जा रही है। खेल से जुड़े सर्वश्रेष्ठ लोग इसके पास है और इसका फायदा मिल रहा है।'

रोहित में क्रिकेक का जुनून
रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जब बताैर ओपनर पहला टेस्ट खेला तो उन्होंने दोनों पारियों में शतक ठोके। रोहित की तारीफ करते हुए लारा ने कहा कि रोहित खेल के सभी संस्करणों में बेहतरीन खिलाड़ी हैं। सीमित ओवरों के खेल में वे बेहद सफल रहे हैं। मुझे ऐसी कोई वजह नहीं दिखती, जिसके चलते उन्हें टेस्ट क्रिकेट में नहीं होना चाहिए। मुझे लगता है कि उन्हें क्रिकेट का जुनून है और वे टेस्ट में भी खुद को साबित करना चाहते हैं। रोहित जैसे खिलाड़ी को बाहर रखना बेहद मुश्किल है। उनके पास जो टैलेंट है, उसे देखकर मुझे यही लगता है। उम्मीद है कि वे सफल रहेंगे। वे बेहद प्रतिभा संपन्न हैं।'


Click it and Unblock the Notifications
