इयान बिशप बोले- भारत का तेज गेंदबाजी आक्रमण रातों-रात तैयार नहीं हुआ, इसकी नींव कपिल ने रखी है
नई दिल्ली। माैजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम का पेस अटैक सबसे मजबूत माना जाता है। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश, यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह वो गेंदबाज हैं जो पिछले कुछ सालों से सभी टीमों पर भारी पड़ते दिख रहे हैं। विराट कोहली की कप्तानी के बाद और रवि शास्त्री के कोच बनने के बाद से ही भारतीय तेज गेंदबाजों का अटैक चार गुना घातक दिखा है। हालांकि विंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व महान गेंदबाज रहे इयान बिशप का मानना है कि ये माैजूदा गेंदबाज अभी तैयार नहीं हुए। इसकी नींव कपिल देव ने ही रखी है।

कपिल के कारण आज भारत के पास मजबूत पेस अटैक
इयान बिशप ने कहा कि भारत के गति संसाधनों में सुधार रातोंरात नहीं हुआ, लेकिन नींव कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान जैसे लोगों द्वारा रखी गई थी। बिशप ने माना कि उन्होंने इस साल की शुरुआत में वेस्टइंडीज दाैरे पर जब भारतीय गेंदबाजों ने कहर भरपाया था तो उसकी उम्मीद उन्हें नहीं थी। बिशप ने कहा, ''यह मानना पड़ेगा कि माैजूदा भारतीय तेज गेंदबाजों का जो आक्रमण देखने को मिलता है वो कपिल देव के कारण ही है। कपिल के युग में जाओ, इसके बाद जवागल श्रीनाथ, जहीर खान, मुनाफ पटेल, एस श्रीसंत। इन गेंदबाजों ने गति संसाधनों में सुधार लाया जिसे अब विराट कोहली इस्तेमाल कर रहे हैं। कोहली ने भरोसा जताया जिस कारण अब भारतीय तेज गेंदबाज घातक साबित होते हैं।''

पर विंडीज के पुराने गेंदबाजों से नहीं हो सकती तुलना
क्या भारतीय गेंदबाज विंडीज के पुराने गेंदबाजों से भी ज्यादा घातक हैं। इसपर बिशप ने तुलना करना सही नहीं समझा। उन्होंने कहा कि भारतीय पेसर्स अपने काम पर ध्यान दें तो बेहतर है, बाहर क्या हो रहा है इसपर नहीं। ठीक है, वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में तुलना होने वाली है। मैं इससे दूर रहना चाहता हूं, क्योंकि मैं नहीं जानता कि आप इसे कैसे मापते हैं। जब लोग माइकल होल्डिंग और जोएल गार्नर के बारे में बात करते हैं और मैल्कम मार्शल और कॉलिन क्रॉफ्ट और एंडी रॉबर्ट्स, जिन्होंने इतने सालों तक एक साथ गेंदबाजी की तो आप उनके साथ इस पीढ़ी के गेंदबाजों की तुलना कैसे कर सकते हैं।

ये 2 गेंदबाज होंगे भारत के भविष्य
बिशप ने उत्तर प्रदेश के 21 साल के तेज गेंदबाज शिवम मावी और राजस्थान के 19 साल के कमलेश नागरकोटी को भारत के भविष्य के गेंदबाज बताया है। साथ ही उनसे जब दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुनने के लिए कहा तो उन्होंने माैजूदा समय छाए सभी गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''इतने सारे तेज गेंदबाज हैं। जोफ्रा आर्चर, नसीम शाह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी। हां, पर मुझे शमी को गेंदबाजी हुए करते देखना पसंद है। भारतीय गेंदबाजों में किसी एक को चुनना मुश्किल है। फिलहाल सर्वश्रेष्ठ तकनीक आर्चर की है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
