रक्षाबंधन पर भावुक हुए विराट कोहली, ट्‌वीट कर कहा- ‘दीदी और घर की याद आ रही है’

नई दिल्‍ली। आज देशभर में भाई-बहन के प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन का मनाया जा रहा है। भाई-बहनों के इस त्यौहार को सेलेब्रेटी (यहां हम क्रिकेटर्स की बात कर रहे हैं) भी अपने अंदाज में मना रहे हैं। कई सेलिब्रेटी ने राखी बंधवाते हुए अपनी तस्‍वीरें पोस्ट की है। टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली और पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर बड़ा भावुक सा मैसेज लिखा है। तो आइए आपको बताते हैं किस-किसने क्‍या-क्‍या लिखा है।

विराट ने कहा- मिसिंग दीदी एंड एवरीवन एट होम

विराट ने कहा- मिसिंग दीदी एंड एवरीवन एट होम

विराट कोहली ने भी अपनी बहन के साथ तस्‍वीर पोस्ट की है और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा है-रक्षाबंधन मनाने वाले तमाम लोगों को शुभकामनाएं, मिसिंग दीदी एंड एवरीवन एट होम टुडे।

श्रीलंका में हैं विराट

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली इस वक्त घर से दूर श्रीलंका में है। इसलिए वो अपनी फैमिली को बेहद मिस कर रहे हैं।

वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी अपनी बहनों के साथ अपनी फोटो ट्विटर में शेयर की है। उन्होंने देश को रक्षाबंधन की बधाई भी दी। राखी बंधवाते वीरू हमेशा की तरह आकर्षक लग रहे हैं। उनकी दोनों बहनें भी खुश नजर आ रही हैं।

सहवाग का मनमोहक ट्वीट

अपने इस सेलेब्रेशन को सहवाग ने मनमोहक अंदाज में ट्विटर में शेयर किया है। उन्होंने लिखा है-मेरी बहनें अंजू जी और मंजू जी और मै हाफ गंजू।

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे ने अपने बचपन की तस्‍वीर बहनों के साथ पोस्ट की है और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका दौरे पर है इसलिए टीम के खिलाड़ी बहनों से राखी नहीं बंधवा पाये हैं। रहाणे भी श्रीलंका में ही हैं।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

रक्षा बंधन के मौके पर पूरा देश उत्साह के साथ त्योहार मना रहा है। इस मौके पर क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी राखी के त्योहार की तस्वीर शेयर की। रैना ने सबको राखी की बधाई देते हुए अपनी बहन के साथ यह तस्वीर शेयर की है। लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे क्रिकेटर रैना फिलहाल टीम में वापसी के लिए जुटे हुए हैं।

मेरी प्यारी बहन तुम्हें प्यार

रैना ने अपनी बहन के साथ राखी बंधवाते हुए तस्वीर ट्वीट की। उन्होंने ट्वीट किया, 'बहन का प्यार, एक दोस्त का साथ पार्टनर इन क्राइम, तुम हमेशा मेरे साथ रही हो! मेरी प्यारी बहन तुम्हें प्यार' इसके साथ रैना ने हैशटैग #sisterlove भी शेयर किया।

Story first published: Monday, August 7, 2017, 16:48 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+