इंडियन कोच पद के लिए सोचा नहीं लेकिन सोच सकता हूं: गांगुली
नई दिल्ली। एक बार फिर से चर्चा हो रही है कि भारत के सफल और आक्रामक कप्तानों में से एक सौरव गांगुली को टीम इंडिया का कोच पद दिया जा सकता है लेकिन इस बारे में जब गांगुली से जब पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को जवाब दिया कि वो अभी इस बारे में सोच ही नहीं रहे हैं क्योंकि उनके पास ऐसी कोई खबर नहीं है लेकिन हां अगर उन्हें इस पद के लिए ऑफर किया गया तो मैं जरूर इस ओर विचार करूंगा। गांगुली ने कहा कि मेरा नाम कोच के लिए सोचा जा रहा है इस बारे में जानकारी मुझे मीडिया से ही मिली है।
गांगुली ने यह बातें टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोटर्स अवॉर्ड्स (टोइसा) समारोह में पत्रकारों से कहीं। गांगुली ने इसके अलावा विराट कोहली के आक्रामक रवैये के बारे में भी कहा। गांगुली ने कहा कि विराट एक बहुत ही अच्छा खिलाड़ी है। मेरे लिए यह मायने रखता है कि वो मैदान पर भारत के लिए क्या स्कोर बना रहा है.. ना कि यह मायने रखता है कि उसका बर्ताव कैसा है? हर इंसान अलग होता है, विराट को अभी बहुत क्रिकेट खेलनी हैं और वो जिस तरह से खेल रहे हैं उस हिसाब से तो लगता है कि वो अक दिन अपनी कप्तानी में भारत को विश्वकप दिला सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
