एशियन एयरगन चैंपियनशिपः 16 साल के सौरव चौधरी ने भारत को दिलाए दो गोल्ड
नयी दिल्ली। युवा निशानेबाज सौरव चौधरी की शानदार फार्म जारी है। केवल 16 साल के इस होनहार निशानेबाज ने गुरूवार को कुवैत सिटी में एशियन एयरगन चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक हासिल किया। पिछले कुछ महीनों से जारी उनके शानदार खेल का ही यह नतीजा है कि व्यक्तिगत स्पर्धा में चार महीने में यह उनका चौथा गोल्ड मेडल है।
सौरव ने अर्जुन सिंह चीमा और अनमोल जैन के साथ मिलकर कुल 1731 अंक के साथ टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। वहीं मेरठ के इस युवा ने आठ खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फाइनल में भी 239.8 के अंक के साथ अपना दूसरा स्वर्ण जीता। इसके अलावा अर्जुन सिंह चीमा ने 237.7 अंक के साथ रजत पदक हासिल किया। प्रतियोगिता का कांस्य पदक चीनी ताइपे के हुआंग वेई-ते (218) के नाम रहा। अनमोल जैन 195.1 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहे।
पिछले कुछ माह में सौरव चौधरी का सफरनामा कुछ इस प्रकार रहा है- अगस्त में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक, विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप मे भी गोल्ड और पिछले महीने युवा ओलिंपिक खेलों में भी स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसी के साथ इस टूर्नामेंट में भारत के पदकों की संख्या 10 हो गई है, जिसमें तीन स्वर्ण, पांच रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं।
हालांकि इस दौरान युवा ओलिंपिक चैंपियन मनु भाक व्यक्तिगत पदक से चूक गईं और 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में196.4 अंक से चौथे स्थान पर रहीं। वहीं, अभिदन्या पाटिल ने भी आठ महिलाओं के व्यक्तिगत फाइनल में प्रवेश किया लेकिन वह सातवें स्थान पर रहीं।
बता दें कि सौरव मेरठ से ताल्लुक रखते हैं जहां के अन्य युवाओं ने भी देश को शूटिंग में पदक दिलाए हैं। मेरठ में प्रदेश सरकार भी अब बाकी युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खोलने जा रही है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनायी जायेगी। उम्मीद करते हैं देश को सौरव चौधरी की तरह के और भी युवा निशानेबाज देखने को मिलेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
