Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अजीत अगरकर की अध्यक्षता में मुंबई क्रिकेट टीम के सभी चयनकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुंबई सीनियर चयन समिति ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस बात की जानकारी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) की तदर्थ समिति की बैठक से कुछ ही घंटे पहले मिली। यह बैठक शुक्रवार को हुई।

अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में भारत में पूर्व स्पिनर नीलेश कुलकर्णी, सुनील मोरे और रवि ठक्कर शामिल थे। जानकारी के मुताबिक एमसीए की तदर्थ समिति की बैठक पूरी चयन समिति को बर्खास्त करने का प्रस्ताव पास करने के लिए होनी थी। इस जानकारी के ठीक एक दिन बाद ही यह इस्तीफा आ गया है।

मुंबई क्रिकट एसोसिएशन के सूत्रों के मुताबिक इन चारों सदस्यों ने अपना इस्तीफा शुक्रवार दोपहर को सौंप दिया। माना जा रहा है कि चयनकर्ताओं ने अपने इस्तीफे तदर्थ समिति और एमसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीएस नाइक को भेज दिए हैं। इसके अलावा यह इस्तीफा एक ऐसे समय भी आया है जब सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी जैसा घरेलू टूर्नामेंट एक दिन पहले ही समाप्त हुआ है। यह प्रतियोगिता इंदौर में गुरूवार को समाप्त हुई है।

आपको बता दें कि पिछले महीने एमसीए की विशेष आम बैठक के दौरान कई सदस्यों ने चयनकर्ताओं को उनके पदों से हटाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया था। तब इस मामले पर कोई फैसला नहीं निकल पाया था। इसके बाद तदर्थ समिति ने मामले पर कानूनी राय मांगी थी। गौरतलब है कि मुंबई की टीम का प्रदर्शन पिछले दो सालों से कोई खास नहीं रहा है और इस दौरान यह टीम 2018-19 के घरेलू सत्र में विजय हजारे ट्रॉफी के रूप में एकमात्र खिताब जीत पाई है।

Story first published: Saturday, March 16, 2019, 10:49 [IST]
Other articles published on Mar 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+