यह है क्रिकेट के सबसे खराब बल्लेबाजों की ऑल टाइम इलेवन टीम, 2 भारतीय भी शामिल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों कई देश लॉकडाउन पर हैं और खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों घरों में बंद अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। मैदान से दूर और घर में बंद होने के चलते यह खिलाड़ी खुद का मनोरंजन करने के लिये सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। यह दिग्गज खिलाड़ी अपनी पसंद के हिसाब से कभी टेस्ट, वनडे, टी20 तो आईपीएल की ऑल टाइम टीमों का चुनाव कर रहे हैं। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के आधिकारिक स्पोर्टस प्रसारणकर्ता फॉक्स स्पोर्टस ने सबसे अनोखी ऑल टाइम इलेवन को चुना है।

और पढ़ें: कभी भी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकता है यह बल्लेबाज, बेन स्टोक्स ने बताया नाम

फॉक्स स्पोर्टस ने सबसे खराब बल्लेबाजों की ऑल टाइम इलेवन टीम का चयन किया है जिसमें 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। फॉक्स स्पोर्टस की ओर से चुनी गई इस टीम में ज्यादातर वो खिलाड़ी शामिल हैं जिन्होंने गेंदबाजी में धमाल मचाया लेकिन बल्लेबाजी के मामले में फ्लॉप साबित हुए हैं।

और पढ़ें: ऋषभ पंत समेत 7 खिलाड़ियों को टॉम मूडी ने बताया T20 का बेस्ट बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन

इस कीवी खिलाड़ी को बनाया खराब बल्लेबाजों की ऑल टाइम इलेवन का कप्तान

इस कीवी खिलाड़ी को बनाया खराब बल्लेबाजों की ऑल टाइम इलेवन का कप्तान

फॉक्स स्पोर्टस ने अपनी इस टीम में पुछल्ले गेंदबाजों को चुना है जो बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे थे या फिर अभी भी खराब बल्लेबाजी करते हैं। अपनी इस अनोखी ऑल टाइम इलेवन टीम के लिये फॉक्स स्पोर्टस ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज क्रिस मार्टिन को कमान थमाई है जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी करियर में 104 पारियां खेलकर 2.36 की औसत से 123 रन बनाये। इस टीम में वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श और ग्लेन मैक्ग्रा को नंबर 2 और 3 स्थान के लिये शामिल किया गया। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने-अपने देश के लिये मैच विनर की भूमिका निभाई थी।

इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

टीम में चौथे नंबर के लिये इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर को शामिल किया गया जिन्होंने 50 टेस्ट मैच के दौरान 4.88 की औसत से रन बनाये। वहीं इस टीम में 5वें और छठे स्थान के लिये 2 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। भारत के लिये 2002 में लॉर्डस के मैदान पर टेस्ट शतक लगाने वाले तेज गेंदबाज अजीत अगरकर को 5वें नंबर के लिये शामिल किया गया है, जबकि छठे नंबर के लिये भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया गया है। अगरकर ने जहां टेस्ट करियर में 16.79 की औसत से बल्लेबाजी की वहीं बुमराह ने हाल ही में एक घरेलू मैच का वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने 20 गेंद में 42 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

कुछ ऐसी है सबसे खराब बल्लेबाजों की ऑल टाइम इलेवन

इस टीम में 7वें स्थान के लिये इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज फिल टफनेल और 8वें स्थान के लिये ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रूस रीड को शामिल किया। करियर में टफनेल ने जहां 5.10 की औसत से रन बनाय तो रीड ने 4.65 की औसत से स्कोर किया।

इस टीम में नंबर-9 पर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज, डेवॉन मैल्कम को भी शामिल किया है। इसके बाद नंबर-10 पर 25 या उससे अधिक टेस्ट पारियों के साथ सबसे कम बल्लेबाजी औसत रखने का रिकॉर्ड रखने वाले पम्मी एमबींगवा को शामिल किया है। इस टीम में उनके पूर्व साथी, हेनरी ओलॉन्गा, को भी इस टीम में शामिल किया गया है।

Story first published: Thursday, April 30, 2020, 16:59 [IST]
Other articles published on Apr 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+