जोस बटलर ने IPL को बताया दुनिया का दूसरा बेस्ट टूर्नामेंट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का हिस्सा बनने के लिए दुनिया का हर कोई क्रिकेटर बेताब रहता है। आईपीएल इसलिए भी फेमस है क्योंकि इसमें खास प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रातों-रात दुनियाभर में नाम चमकाने का माैका मिल जाता है। यही कारण है कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर जोस बटलर आईपीएल को दुनिया का दूसरा बेस्ट टूर्नामेंट मानते हैं।
बटलर का मानना है कि आईपीएल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद बेस्ट टूर्नामेंट है। उन्होंने कहा, 'मैं इसमें खेलने के लिये बेताब था। मेरे हिसाब से यह टी20 वर्ल्ड कप के बाद दुनिया का बेस्ट टूर्नामेंट है। आईपीएल की टीमों में खिलाड़ियों का मिश्रण शानदार है। बेंगलोर की टीम टॉप तीन टीमों में शामिल रही है, जिसमें विराट कोहली, एबी डिविलियर्स और क्रिस गेल रहे हैं, जिन्हें जसप्रीत बुमराह या डेल स्टेन या फिर लसिथ मलिंगा के खिलाफ देखना शानदार है।' उन्होंने कहा, 'बचपन में आप यही - फैंटेसी क्रिकेट - खेलते हुए देखना चाहते हो। सभी टीमों को एक साथ मिलाओ तो यह ऐसा ही होगा कि कोहली और डिविलियर्स एक साथ खेलें।'
बटलर का मानना है कि आईपीएल से इंग्लैंड में क्रिकेट के विकास को मदद मिली है। बटलर का मानना है कि आईपीएल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के बाद बेस्ट टूर्नामेंट है। बटलर ने कहा कि वो इस साल 13वें आईपीएल का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं, जिसे कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वर्ल्ड कप विजेता इंग्लैंड टीम का यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रह चुका है। 2016-17 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद बटलर 2018 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने। बटलर ने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल ने इंग्लिश क्रिकेट के और पिछले कुछ सालों में जो खिलाड़ी इसमें शामिल हुए हैं, उनके विकास के मदद की है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
