Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvsAUS: रोहित शर्मा के 'दे घुमाके' आउट पर फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक

नई दिल्ली। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 35 रनों से हारकर घरेलू सीरीज भी हार गया है। इस मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा को छोड़कर कोई भी भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका। रोहित भी अपनी इस पारी के दौरान असहज ही दिखे और उनको एडम जांपा की गेंद पर कुछ जीवनदान भी मिले। हालांकि बाद में जांपा ने उनको आउट कर हिसाब चुका लिया।

लेकिन रोहित के आउट होने का ढंग बड़ा ही हास्यापस्द चर्चा का विषय बन गया है। रोहित जांपा की गेंद को पूरी तरह से मिस करने के दौरान अपना बल्ला भी खो बैठे और 56 रनों के स्कोर पर स्टंप आउट हो गए। रोहित के आउट होने के बाद ट्वीटर पर उनके शॉट का स्क्रीनशॉट लिए कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। इनमें से कुछ चुनिंदा पोस्ट आप यहां देख सकते हैं-

एक फैन ने इस अजीबोगरीब शॉट को बेहद ही प्रतिभाशाली शॉट करार देते हुए रोहित का मजाक बनाया है-

वहीं रोहित को बल्ले की जगह पर विश्व कप ट्रॉफी पकड़े हुए दिखाया गया है-

सिक्सर किंग कोहली को बिना बल्ले के ही छक्का मारने की सोच रखने वाला बताया गया-

कहीं रोहित ने 'दे घुमाके' गाना तो नहीं सुना-

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में जीत के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया था जिसके जवाब में भारत केवल 237 रनो पर ही आउट हो गई। इस स्कोर में रोहित के अलावा निचले क्रम पर केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

Story first published: Wednesday, March 13, 2019, 23:33 [IST]
Other articles published on Mar 13, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+