For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: डेविड वाॅर्नर को सताया अश्विन का डर, 'मांकड' आउट होने से यूं बचे

नई दिल्ली। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में जोस बटलर को मांकडिंग रन आउट किया था। आईपीएल में ऐसा पहली बार हुआ था जब गेंद फेंकी जाने से पहले क्रीज छोड़ रहे बल्लेबाज को गेंदबाज ने विकेट में गेंद मारकर पवेलियन भेजा हो। लेकिन दर्शकों को यह पल एक बार फिर आईपीएल के 22वें मैच में अश्विन के हाथों देखने को मिल सकता था। यह तो शुक्र है सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर डेविड वाॅर्नर का जिन्होंने गलती करने से पहले सुधार कर लिया।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि हैदराबाद बल्लेबाजी कर रहा था। पारी का छठा ओवर अश्विन फेंकने आए और क्रीज पर थे वाॅर्नर और विजय शंकर। ओवर की दूसरी गेंद का सामना शंकर कर रहे थे। अश्विन अभी गेंद फेंकने ही वाले थे कि वाॅर्नर पहले से ही क्रीज छोड़कर आगे निकलने लगे लेकिन वाॅर्नर को जैसी ही अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने बढ़ी मुश्किल से क्रीज पर वापस बल्ला अड़ाया। इस दाैरान वाॅर्नर का चेहरा भी देखने के लायक था। अगर वह भी बटलर की तरह गलती दोहराते तो वह भी अश्विन के हाथों मांकडिंग रन आउट हो सकते थे। खैर, जो भी हो, इस वाक्या ने फिर से 'मांकड' विवाद ताजा कर दिया। साथ ही यह भी साफ हो गया कि अब बल्लेबाजों में 'मांकड' आउट होने का डर है।

क्या है 'मांकड' आउट
बता दें कि इसमें नॉन-स्ट्राइकर को बोलर द्वारा गेंद फेंकने से पहले रन आउट किया जाता है। इसमें जब गेंदबाज को लगता है कि नॉन-स्ट्राइकर क्रीज से बहुत पहले बाहर निकल रहा है तो वह नॉन-स्ट्राइकर छोर की गिल्लियां उड़ाकर नॉन-स्ट्राइकर को आउट कर सकता है। इसमें गेंद रिकॉर्ड नहीं होती लेकिन विकेट गिर जाता है। मांकडिंग के सबसे मशहूर उदाहरण वीनू मांकड द्वारा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को रन आउट करना है। यह घटना 13 दिसंबर 1947 को हुई थी। माकंड गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने ब्राउन को क्रीज से बाहर निकलने पर रन आउट कर दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया-XI के खिलाफ उस दौरे पर दूसरी बार ब्राउन को ऐसे आउट किया था।

Story first published: Tuesday, April 9, 2019, 0:04 [IST]
Other articles published on Apr 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+