For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इस तेज गेंदबाज ने पूरी टीम को अकेले कर दिया आउट, खर्च किए सिर्फ 12 रन

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल हैं जहां अगर खिलाड़ी का दिन हो तो वो फिर रातों-रात क्रिकेट जगत में तहलका मचा देता है। इसीलिए इसे अनिश्चित्तताओं का खेल भी कहा जाता है। काैन से मैच में काैन खिलाड़ी चमक उठे, कहा नहीं जाता। फिलहाल आंध्र प्रदेश में वीमेंस अंडर 19 के मैच के दाैरान ऐसा प्रदर्शन देखने को मिला जिसे देख सब हैरान रह गए। दरअसल, अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज और कप्तान काशवी गौतम ने धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए अकेले ही पूरी टीम (10 खिलाड़ियों) को आउट कर दिया।

बीसीसीआई ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी इस महिला क्रिकेटर के प्रदर्शन की वीडियो शेयर की हुई है। काशवी गौतम ने महज 4.5 ओवर गेंदबाजी की और उन्होंने 12 रन देकर 10 विकेट ले डाले. काशवी गौतम की इस गेंदबाजी के आगे अरुणाचल की टीम महज 25 रनों पर ऑल आउट हो गई और मैच 161 रनों के बड़े अंतर से हार गई। बड़ी बात ये है कि काशवी गौतम ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 68 गेंदों में 49 रन बनाए थे और उसके बाद उन्होंने अपने विध्वंसक स्पेल से अरुणाचल के बल्लेबाजों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। चंडीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान काशवी (49), विकेटकीपर सिमरन जोहल (42) और मेहुल (41) की बदौलत 186 रन बनाए थे।

काशवी से पहले एक और तेज गेंदबाज रैक्स सिंह ने साल 2018 में कूच बेहार ट्रॉफी में एक पारी में 10 विकेट लिए थे। मणिपुर के रैक्स सिंह ने भी ये कमाल अरुणाचल के खिलाफ ही किया था। उन्होंने 11 रन देकर 10 विकेट झटके थे। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो ऐसा दो गेंदबाज ही कर सके हैं जिसमें एक इंग्लैंड और दूसरे भारतीय क्रिकेट हैं। वर्ष 1956 में इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रचा था और साल 1999 में अनिल कुंबले ने कोटला टेस्ट में पाकिस्तान के सभी 10 विकेट अपने नाम किए थे।

Story first published: Tuesday, February 25, 2020, 21:16 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+