For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोई युवराज तो कोई शेन वॉर्न, मिलिए 5 महिला क्रिकेटर्स से जिनका अंदाज है 'मर्दाना'

By Amit

नई दिल्ली। इंग्लैंड में हाल ही में खत्म हुए वुमंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद लोगों में महिला क्रिकेट के प्रति सोच में बदलाव आया है। इस बार टीवी पर भी वुमंस वर्ल्ड कप का लाइव टेलीकास्ट किया गया। हालांकि, आईसीसी के कहने के बावजूद भी सारे मैचों का लाइव टेलिकास्ट नहीं हो पाया। इस वर्ल्ड कप के बाद कई ऐसी महिला क्रिकेटर्स खेलते हुए नजर आई जो बिल्कुल किसी पुरुष क्रिकेटर की तरह लगती है। एक नजर डालते हैं, उन 5 महिला क्रिकेटर्स जिनका अंदाज बिल्कुल पुरुष क्रिकेटर्स की तरह है।

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह

हरमनप्रीत कौर और युवराज सिंह

मैदान में हरमनप्रीत कौर का एग्रेशन अगर विराट कोहली जैसा दिखता है तो उनका ऑलराउंडर प्रदर्शन बिल्कुल युवराज की तरह ही लगता है। दोनों खिलाड़ी पहले पिच पर सैटल होने में टाइम लेते हैं और उसके बाद जमकर धुनाई करते हैं। हरमन जिस तरह से आगे बढ़कर ऊंचे छक्के मारती हैं, तब वहां युवराज की झलक दिखती है। दोनों ही खिलाडियों के मिडविकेट क्षेत्र में बहुत ही शानदार शॉट देखने को मिलता है। वहीं, हरमन और युवराज टीम के लिए कई बार मैच विनर साबित हो चुके हैं।

मैरिजेन केप और शॉन टेट

मैरिजेन केप और शॉन टेट

मैरिजेन केप साउथ अफ्रीका की ही नहीं बल्कि विश्व की सबसे तेज महिला बॉलर हैं। केप वन-डे में नंबर एक तेज गेंदबाज रह चुकी हैं। वही, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज शॉन टेट भले ही वन-डे में तेज गेंदबाज नहीं रहे हो लेकिन दोनों का बॉलिंग रनिंग और स्लिंगी एक्शन लगभग एक जैसी ही है। वहीं, केप की देर से होती ऑफ स्विंग भी टेट से मिलती जुलती है। केप जब बॉलिंग के दौरान विकेट के पास जंप करती है उस वक्त टेट की झलक देखती है।

हालाकिं, केप कभी कभार अच्छी बैटिंग भी कर लेती है तो टेट में यह क्वालिटी नहीं है।

स्मृति मंधाना और सौरव गांगुली

स्मृति मंधाना और सौरव गांगुली

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लेफ्ट हेंड ओपनर स्मृति मंधाना और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली में काफी समानता है। पहला तो यह कि दोनों लेफ्ट हेंड से बैटिंग करते है तो वहीं बॉलिंग राइट आर्म से करते हैं। दूसरा, गांगुली की तरह मंधाना भी ओपनिंग करने आती है। तीसरा, जब मंधाना पॉइंट और बैकवर्ड पॉइंट के बीच शॉट मारती है, तब वहां गांगुली की झलक दिखती है। चौथा, जब शॉर्ट और डायरेक्ट गेंद मिलती है, तब दोनों खिलाड़ी एक ही अंदाज में पुल शॉट मारते हैं।

डेन वैन नीरेकर और शेन वॉर्न

डेन वैन नीरेकर और शेन वॉर्न

साउथ अफ्रीका की कप्तान डेन वैन नीरकेर राइट आर्म लेग स्पीनर है। अगर आप नीरकर को बॉलिंग करते हुए देखेंगे तो उनकी एक्शन और बॉलिंग रनिंग बिल्कुल ऑस्ट्रेलियाई महान लेग स्पीनर शेन वॉर्न की तरह नजर आएगी। नीरकर जब छोटी रनिंग और जंप मारकर बॉल को घुमाती है तो वहां आपको वॉर्न की फिरकी याद आ सकती है। नीरकर साउथ अफ्रीका की बहुत शानदार कप्तान हैं।

मेग लनिंग और माइकल क्लार्क

मेग लनिंग और माइकल क्लार्क

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लनिंग भले ही रिकी पोंटिंग की फैन हो लेकिन जिस तरह से वो मैदान में खेलते हुए दिखती है, तब वहां आपको माइकल क्लार्क का अंदाज नजर आ सकता है। लनिंग ना सिर्फ क्लार्क की तरह एक बेहतरीन फिल्डर हैं बल्कि उनके कप्तानी का अंदाज भी क्लार्क की तरह दिखता है। लनिंग भी क्लार्क की तरह हर शॉट को संभल कर और तेज खेलती है। दोनों खिलाड़ियों का कवर ड्राइव लगभग एक ही तरह का है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+