बांग्लादेश और पाक दौरे के लिए टीम घोषित, दो नए चेहरे शामिल
मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अगले महीने बांग्लादेश में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला और पाकिस्तान में होने वाले एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है।
बांग्लादेश में यह त्रिकोणीय श्रृंखला 8 से 14 जून तक खेली जाएगी जबकि पाकिस्तान में एशिया कप 24 जून से 6 जुलाई तक खेला जाएगा।
घरेलू प्रतियोगिताओं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे यूसुफ पठान और प्रज्ञान ओझा को टीम में स्थान दिया गया है। पूर्व कप्तानों सौरव गांगुली और राहुल द्रविण को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है।
मुरली कार्तिक को भी टीम में स्थान नहीं मिला है। हरभजन पहले ही श्रीसंत मामले में प्रतिबंध झेल रहे हैं। तेंदुलकर और जहीर खान के घायल होने के कारण उनके नामों पर विचार ही नहीं किया गया।
महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान और युवराज सिंह को उपकप्तान घोषित किया गया है।
टीम इस प्रकार है: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), युवराज सिंह (उपकप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रोहित शर्मा, इरफान पठान, राबिन उथप्पा, सुरेश रैना, एस. श्रीसांत, यूसुफ पठान, इशांत शर्मा, प्रवीण कुमार, रुद्र प्रताप सिंह, पियुष चावला और प्रज्ञान ओझा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications