Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली को 'फिल्लौरी' से जोड़ने वालों को अनुष्का ने लताड़ा

नई दिल्ली। अक्सर अनुष्का शर्मा का नाम लिए जाने पर विराट कोहली को गुस्सा आता था लेकिन इस बार उल्टा हो गया। इस बार तो बॉलीवुड हसीना अनुष्का कोहली के नाम पर भड़क गई हैं, वजह वाजिब भी है।

अनुष्का आने वाली फिल्म 'फिल्लौरी' को लेकर चर्चा में

दरअसल इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म 'फिल्लौरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अनुष्का ने पैसा लगाया है लेकिन अफवाह ये उड़ी कि इस फिल्म में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इन्वेस्ट किया है। जिसके बाद अनुष्का भड़क गईं और उन्होंने अफवाहों और मीडिया रिपोर्ट्स पर जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि मीडिया वाले जरा गंभीरता से अपनी भूमिका निभाएं।

घरेलू बैनर 'क्लीन स्लेट फिल्म्स'

अनुष्का ने एक बयान जारी कर कहा कि 'फिल्लौरी' का निर्माण 'फॉक्स स्टार हिंदी' और उनके घरेलू बैनर 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के तहत किया गया है। अनुष्का ने कहा, 'मैंने पूरे गर्व के साथ अपने करियर को आगे बढ़ाया है और कई गलत कहानियों पर शांत रहना ही सही समझा है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरी चुप्पी को मेरी कमजोरी समझें और बिना कुछ देखे-समझे मेरे और मेरी टीम के साथ कुछ भी कर दें।'

फिल्म 'फिल्लोरी' में अनुष्का शर्मा बनी भूत

गौरतलब है कि फिल्म 'फिल्लोरी' में अनुष्का शर्मा के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। दलजीत इससे पहले पिछले साल की हिट फिल्म 'उड़ता पंजाब' में दिख चुके हैं।

अनुष्का शर्मा भूत बनकर सामने आती हैं

फिल्म 'फिल्लोरी' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि सूरज शर्मा( दिलजीत दोसांझ) मांगलिक है इसलिए उसे पेड़ से शादी करनी होगी, पेड़ से शादी के बाद अचानक अनुष्का शर्मा भूत बनकर उसके सामने आती हैं और कहती है कि उस पेड़ पर वो रहती थीं इसलिए उऩकी शादी सूरज से हो चुकी है। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है अनुष्का शर्मा और करनेश शर्मा ने।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+