सहवाग-अश्विन के ट्वीट पर बीवियों ने जड़ा जवाबी 'सिक्सर', हो गई बोलती बंद
नई दिल्ली। मु्ल्तान के सुल्तान यानी मिस्टर वीरू इन दिनों ट्विटर पर जमकर चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं जिससे सबकी बोलती बंद हो जाती है लेकिन अब उन्हें भी चुप कराने के लिए कोई और आ गया है और जानते हैं वो कौन हैं, वो हैं वीरू पाजी की लविंग पत्नी आरती सहवाग।
पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करेगा: मॉडल ने कच्चा मीट पहनकर कराया हॉट फोटोशूट
दरअसल इंदौर टेस्ट में आर अश्विन के कमाल पर सहवाग ने ट्वीट किया था..सातवीं बार मैन ऑफ द सीरीज के लिए आर. अश्विन को बधाई. केवल एक शादीशुदा आदमी ही जल्दी घर जाने की अहमियत को समझ सकता है#FamilyTime'।
Congrats @ashwinravi99 for an incredible 7th Man of the series.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 11 October 2016
Only a married man can understand d urgency of going home early.#FamilyTime
जिस पर फिरकी मास्टर अश्विन ने रिप्लाई किया..'बहुत-बहुत प्यार, वीरू पाजी.'
@virendersehwag thank you viru Bhai!
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) 17 September 2016
इससे पहले वीरू और अश्विन कुछ और कहते, मिसेज अश्विन यानी कि प्रीति ने धांसू ट्वीट करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया क्योंकि उन्होंने लिखा था 'हा हा हा, मैं ज्यादा नहीं करती, जिस पर मिसेज सहवाग ने 'सिक्सर' मार दिया, उन्होंने लिखा 'न मैं ज्यादा करती हूं. दोनों जल्दी में रहते हैं हमेशा की तरह.'
— Prithi Ashwin (@prithinarayanan) 11 October 2016
आगे की बात तस्वीरों में...

बचपन के साथी (वीरू-आरती)
आपको बता दें कि अच्छे-अच्छों बॉलरों की बोलती बंद करने वाले वीरू की रीयल लाइफ में बोलती उनकी पत्नी आरती ने बंद की थी। दोनों बचपन के साथी हैं, हालांकि दोस्ती से शादी तक पहुंचने में इन दोनों ने पूरे 17 साल का वक्त लिया है।

मजाक में बोला I Love You
वीरू को आरती काफी पसंद थी और आरती भी वीरू को चाहती थीं लेकिन दोनों ही अपने दिल की बात नहीं पा रहे थे। मई 2002 में वीरू ने मजाक करते-करते आरती को शादी के लिए पूछा था, जिस पर आरती ने बिना टाइम वेस्ट किए तुरंत हां कर दी थी। इस बारे में वीरू ने खुद मीडिया को बताया था।

14 साल की दोस्ती, 3 साल तक अफेयर
लेकिन 14 साल की दोस्ती और तीन साल प्रेम करने के बाद आरती और वीरू ने शादी की। दोनों ने अप्रैल, 2004 में शादी की। अब इनके दो बेटे, आर्यवीर (2007) और वेदांत (2010) हैं।

अश्विन और प्रीति भी बचपन के दोस्त
वीरू और आरती की तरह अश्विन और उनकी वाइफ प्रीति एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं जो पहले प्रेमी बने और उसके बाद पति-पत्नी। अब दोनों की एक बेटी है।

13 नवंबर, 2011 को शादी
आर. अश्विन ने अपनी कॉलेज की दोस्त प्रीति नारायण से 13 नवंबर, 2011 को शादी की थी। दोनों को एक साल की बेटी है, अश्विन की पत्नी प्रीति और धोनी की पत्नी साक्षी एक-दूसरे की क्लोज फ्रेंड्स हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications