कौन है वो महिला जिसने स्पिनर अमित मिश्रा पर लगाये संगीन आरोप?
बैंगलोर। इन दिनों स्पिनर अमित मिश्रा अपनी गेंदबाजी के लिए बल्कि एक महिला के बवाल के कारण चर्चा में हैं। उनके ऊपर बैंगलोर के एक होटल में एक महिला के साथ मारपीट का आरोप लगा हुआ है जिसके चलते मंगलवार को अमित मिश्रा गिरफ्तार भी हुए और बाद में बेल पर छूट भी गये।
अमित पर आरोप लगाने वाली आखिर वो महिला है कौन? इस बारे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उसने इस तरह से इल्जाम अमित पर कैसे लगाये हैं। तो आईये बताते हैं कि पहले अमित को अपना दोस्त और बाद में दुश्मन बताने वाली महिला है कौन?
अमित मिश्रा पर आरोप लगाने वाली महिला का नाम है वंदना जैन जो कि एक हिंदी सिनेमा में निर्माता का काम करती हैं। अमित को वो पिछले तीन साल से जानती हैं दोनों की मुलाकात किसी इवेंट में एक कॉमन दोस्त के जरिये हुई थी और उसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गये। आगे की बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों के माध्यम से...

बिजनेस फैमिली
वंदना एक बिजनेस फैमिली से हैं और उन्होंने 'बलविंदर सिंह फेमस हो गया' जैसी फिल्म को सह-निर्माता के रूप में प्रोड्यूस किया है।

पिछले तीन साल से अमित से दोस्ती
वंदना बैंगलोर में रहती हैं और पिछले तीन साल से अमित की दोस्त हैं, दोनों में काफी अच्छी मित्रता थी इसलिए अमित मिश्रा जब भी बैंगलोर आते थे तो उनके घर पर रूकते थे।

बोनी के साथ किया काम
वंदना मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की भी बिजनेस पार्टनर रह चुकी हैं।

बोनी कपूर से पंगा
बोनी पर भी लाखों रूपये के गबन का आरोप वंदना ने लगाया था जिसके बाद बोनी और उनकी पार्टनरशिप टूट गई थी।

अमित पर मारपीट का आरोप
वंदना ने 27 सितम्बर को बैंगलुरू में अशोक नगर पुलिस थाने में अमित मिश्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, महिला ने अपनी शिकायत में कहा था कि मिश्रा ने 25 सितम्बर को रेजिडेंसी रोड स्थित स्टार होटल में उसके साथ मारपीट की थी। घटना भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज शुरु होने से पहले की है।

मामला वापस ले सकती हैं
हालांकि इसके बाद वंदना ने कहा था कि वो आपसी सहमति से अमित के खिलाफ मामला वापस ले लेंगी।
पहले जेल फिर बेल
लेकिन मंगलवार को अमित इस मामले में गिरफ्तार हुए और उसके बाद उन्हें तुरंत बेल मिल गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications