Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पापा योगराज सिंह ने भी माना युवराज के लिए हैजल है लकी..

चंडीगढ़/नई दिल्ली। लंबे अरसे बाद टीम इंडिया की जर्सी पहनने जा रहे हैं देश के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह। 34 बरस की उम्र में टीम में वापसी करना सच में आसान बात नहीं है जिसके लिए युवी के पिता योगराज सिंह ने अपने बेटे की जोरदार से तारीफ की है। गौरतलब है कि युवराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे में T-20 टीम में चुना गया है।

अपने बेटे की तारीफ करते हुए योगराज सिंह ने कहा कि युवी को अपनी फिटनेस को लेकर जूननी है और निसंदेह उसकी इस मेहनत और सफलता का क्रेडिट उसकी मंगेतर हैजल कीच को भी जाता है।

मालूम हो कि अभिनेत्री-मॉडल हैजल कीच के साथ युवराज ने पिछले महीने बाली में सगाई की थी। उम्मीद है कि दोनों अगले साल फरवरी में शादी करलेंगे। युवराज सिंह ने पूरे डेढ़साल बाद टीम इंडिया में एंट्री की है जिसके पीछे लगातार उनका घरेलू क्रिकेट में जानदार प्रदर्शन कारण बना है।

गौरतलब है कि युवी ने विजय हजारे ट्रॉफी के पिछले पांच मैचों में 93, 36, 36, 78* और 98 रनों की पारी खेलकर आलोचकों के मुंह पर तमाचा मार दिया था। युवी के पापा के अलावा हैजल ने भी युवराज को ट्वीट के जरिये बधाई दी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+