बेंगलुरू। क्रिकेट के मैदान पर दो खिलाड़ियों का आपस में भिड़ना बड़ी बात नहीं है लेकिन कभी-कभी इसका रियेक्शन काफी अलग हो जाता है। रविवार को आईपीएल-8 के मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच में भी उस समय विकट परिस्थिति पैदा हो गई जिस समय मुंबई इंडियंस के धुरंधर पोलार्ड और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार खलाड़ी क्रिस गेल के बीच में झगड़ा हो गया।
झगड़ा गेल का कैच छूटने के कारण शुरू हुआ था जिस पर पोलार्ड को गुस्सा आया और गेल ने उन्हें मैदान में अपशब्द कह दिये, जिसके बाद पोलार्ड भी मैदान में चिल्लाने लगे।
अंपायर ने भी पोलार्ड को डांटा इसलिए उन्हें गु्स्सा आया
इंग्लैंड के अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ और विनीत कुलकर्णी ने जब पोलार्ड को चेतावनी दी तो वे दौड़कर मुंबई के डगआउट क्षेत्र में गए और अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सेलोटेप को अपने मुंह पर चिपका लिया। जिसके बाद तो मैदान में शांति हो गई लेकिन सोशल मीडिया पर शोर मच गया। पोलार्ड के इस माउथ प्लास्टर पर लोगों ने जमकर ट्विटर पर चुटकी ली।
पोलार्ड ने अपने मुंह पर टेप लगाकर गुस्सा दिखाया
आईये आपको भी पढ़ाते हैं कि लोगों ने पोलार्ड के अजीब रवैये पर क्या-क्या लिखा है
Pakistan Fans reaction when asked about their Cricket team performance in recent Bangladesh Tour!!! pic.twitter.com/5MqSFMIhYT
— Broken Cricket (@BrokenCricket) April 19, 2015 This is something never seen before! pic.twitter.com/bYwYGxM8xE
— Rajneesh Gupta (@rgcricket) April 19, 2015 The tape on the mouth from Kieron Pollard is one of the most bizarre things I have seen. He does have a "come look at me" about him.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 19, 2015 I think someone should tell Pollard the joke is over.......
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 19, 2015