Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL: मुबंई ने मैच जरूर हारा, लेकिन T20 का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया

राइजिंग पुणे सुपजायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को मुंबई इंडियंस को भले ही पुणे सुपरजायंट के खिलाफ हार 3 रन से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन मुंबई ने इस मैच में जो कीर्तिमान स्थापित किया है वह शायद ही कोई टीम कर पाए। दरअसल टॉस जीतकर रोहित शर्मा जैसे ही वानखेड़े स्टेडियम में उतरे मुंबई इंडियंस के नाम टी-20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

इंग्लैंड की काउंटी टीम को पीछे छोड़ा

इंग्लैंड की काउंटी टीम को पीछे छोड़ा

मुंबई इंडियंस ने अपने नाम टी20 के इतिहास में सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। मुंबई ने पुणे के खिलाफ जो मैच खेला वह टी-20 में उसका 170वां मैच था। मुंबई से ज्यादा टी-20 मैच दुनिया की और किसी टीम ने नहीं खेले हैं। गौरतलब है कि मुंबई से पहले सबसे ज्यादा टी-20 मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड की काउंटी टीम समरसेट के नाम दर्ज था। समरसेट ने अब तक 169 टी-20 मैच खेले हैं।

और भज्जी के नाम भी दर्ज हुआ रिकॉर्ड

और भज्जी के नाम भी दर्ज हुआ रिकॉर्ड

टर्बोनेटर के नाम से मशहूर स्पिनर हरभजन सिंह ने पुणे के खिलाफ मैच में अपने 200 टी20 विकेट पूर किए। भज्जी ने जैसे ही पुणे के कप्तान स्टीव स्मिथ को बोल्ड किया उनके नाम टी-20 में 200 विकेट दर्ज हो गए। वह टी-20 में 200 विकेट हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले अमित मिश्रा और रविचंद्रन अश्विन यह कारनामा कर चुके हैं।

विराट के बाद रोहित की हार वाली फिफ्टी

विराट के बाद रोहित की हार वाली फिफ्टी

रोहित शर्मा ने पुणे के खिलाफ सोमवार को 58 रन की पारी खेली। लेकिन उनकी टीम को 3 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 13 आईपीएल में 13वीं बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली और उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा से आगे विराट कोहली हैं। जब विराट ने 50 से ज्यादा रन बनाए उनमें से 15 बार उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

मनीष पांडेय और पोलार्ड साथ-साथ

मनीष पांडेय और पोलार्ड साथ-साथ

मुंबई के किरॉन पोलार्ड और केकेआर के मनीष पांडेय आईपीएल के मौजूदा सीज नें सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों में संयुक्त रूप से नंबर वन हैं। पोलार्ड और मनीष पांडेय ने इस सीजन में अभी तक 7 कैच लपके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+