कटक। भारत में क्रिकेट एक धर्म की तरह है और यहां लोग क्रिकेटरों को भगवान और देवता की तरह पूजते हैं लेकिन कभी-कभी अति से ज्यादा प्यार भी नुकसानदेह साबित होता है। जिसका साक्षात उदाहरण देखने को मिला सोमवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में।
जहां अपनी टीम के शर्मनाक प्रदर्शन से आहत फैंस ने मैदान में बोतलें और चप्पलें फेंकनी शुरू कर दी जिसकी वजह से काफी देर तक मैच रूका रहा। मैच के रेफरी और आयोजकों को इसे रोकने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ी लेकिन इस हरकत के कारण करीब 40 मिनट तक मैच बाधित रहा।
How would you like if people threw bottles at you after a bad day at office? Idiots are everywhere...some have made it to the ground #IndvSA
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 5, 2015 दर्शकों को बिल्क्ल बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि टीम इंडिया अपने ही घर में इतनी बुरी तरह से हार जायेगी। हालांकि मैदान में जो कुछ भी हुआ वो एक निंदनीय कृत है, जिसकी चौतरफा आलोचना हो रही है।
Not an ideal scene for players n fans at #cuttack ,When 2 teams play,one wins n other loses,
Support the sport, country automatically wins!
— Mohammad Kaif (@KaifSays) October 5, 2015 ट्विटर और फेसबुक पर भी इस बात की आलोचना हो रही है। लोगों ने दर्शकों का गुस्से को तो जायज ठहराया है लेकिन दर्शकों की हरकतों को गलत बताया है। लोगों ने लिखा है कि होता है कभी-कभी.. जब इंसान भावनाओं में बहकर गुस्से में आग बबूला हो जाता है लेकिन इसका मतलब यहनहीं कि हम अपनी मर्यादा भूल जायें।
Sad to see the reputation of Odisha brought down because of few morons. #INDvSA #disgusting
— Pragyan Ojha (@pragyanojha) October 5, 2015 भारत-साउथ अफ्रीका का मैच इंटरनेशनल मीडिया कवर कर रहा है, ऐसे में भारतीय दर्शकों की यह हरकतें भारत और टीम इंडिया दोनों की नकारात्मक तस्वीर को लोगों के सामने पेश करेगी जो कि खेल के भविष्य के लिए सही नहीं है। पब्लिक की इन हरकतों का युवराज सिंह और वीवीएस लक्ष्मण जैसे महान क्रिकेटरों ने भी आलोचना की है।
What a shame ! When we win all is good when we loosing is that how u behave ? Pl show some respect to your players and respect the game
— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) October 5, 2015 The crowds may be upset with the way India played this evening but the way they are behaving is very disappointing. #IndvsSA
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) October 5, 2015